

Highlights:
भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे है।
38 वर्षीय विराट कोहली अपने नाम कई बड़ी उपलब्धि हासिल कर चुके है।
विराट कोहली के नाम 37 ऐसे रिकॉर्ड्स है जो अपने आप में एक बड़ी मिशाल है।
Virat Kohli Birthday Special: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दुनिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली आज गुरुवार, 5 नवंबर को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। 38 साल की उम्र में भी विराट की फिटनेस और खेल के प्रति उनका समर्पण युवा खिलाड़ियों के लिए मिसाल है। टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके विराट का अब अगला बड़ा लक्ष्य भारत को वनडे विश्व कप 2027 में चैंपियन बनाना है।
क्रिकेट के मैदान पर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाने वाले विराट कोहली को टैटू का भी बेहद शौक है। उनके शरीर पर बने 13 टैटू सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि उनके जीवन के संघर्ष, परिवार और आध्यात्मिकता की कहानी बयां करते हैं। आइए जानते हैं विराट के इन 13 टैटू का गहरा राज और उनके 37 बेमिसाल रिकॉर्ड्स।
भगवान शिव और मानसरोवर झील: विराट कोहली के बाएं हाथ पर कैलाश पर्वत पर ध्यान करते हुए भगवान शिव की एक खूबसूरत तस्वीर है, जिसके बैकग्राउंड में मानसरोवर झील है। यह टैटू उनके गहरे आध्यात्मिक जुड़ाव को दिखाता है।
माता-पिता का नाम: 'किंग' कोहली ने अपने माता-पिता के प्रति सम्मान और प्यार जताते हुए अपने बाएं हाथ पर पिता 'प्रेम कोहली' और माता 'सरोज कोहली' के नाम का टैटू बनवाया है।
विराट ने देश के लिए खेलने के गौरव को अपने शरीर पर उकेरा है। उनके बाएं हाथ पर उनका टेस्ट कैप नंबर 269 और वनडे कैप नंबर 175 का टैटू बना हुआ है।
जापानी समुराई और बुशिडो कोड: कोहली के बाएं ऊपरी हाथ पर एक जापानी समुराई का टैटू है, जो पारंपरिक 'बुशिडो' कोड यानी अनुशासन और सम्मान से प्रेरित है। यह टैटू उनकी ताकत और आत्म-नियंत्रण को दर्शाता है।
गॉड्स आई (दैवीय आंख): समुराई टैटू के ठीक ऊपर एक दिव्य आंख बनी है। विराट का मानना है कि ईश्वर की नजर हमेशा उन पर है, जो उन्हें अपने फैसलों के प्रति जिम्मेदार बनाती है।
बाएं ट्राइसेप पर बना 'ओम का निशान' उनकी आध्यात्मिकता और ब्रह्मांड की यूनिवर्सल आवाज के प्रति उनकी आस्था का प्रतीक है।
मठ: बाएं कंधे पर बनी एक शांत मठ की तस्वीर साधना, शांति और खुद को केंद्रित रखने की उनकी कला को दर्शाती है।
वृश्चिक राशि: विराट का जन्म 5 नवंबर को हुआ है, इसलिए उनकी राशि वृश्चिक है। उन्होंने अपने दाहिने हाथ के ऊपरी हिस्से पर वृश्चिक का निशान बनवाया है, जो उनके पैशन और इंटेंसिटी को दिखाता है।
बाएं कंधे के आर्टवर्क में शामिल यह फूल चीनी परंपरा में धन, खुशहाली, सम्मान और ऊंचे सामाजिक स्तर का प्रतीक माना जाता है।
मेटाट्रॉन क्यूब: दाएं फोरआर्म पर बना यह पवित्र ज्यामितीय पैटर्न एक गहरा आध्यात्मिक सिंबल है।
पूरी आस्तीन का 'लोटस': आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले विराट ने अपने बाएं हाथ पर कमल के फूल का टैटू बनवाया, जो विपरीत परिस्थितियों में भी खिलने और उनकी जीवन यात्रा को प्रदर्शित करता है।
पानी की लहर: बाएं हाथ पर बना यह नया और खास गोल डिजाइन दिखाता है कि कैसे पानी में एक बूंद गिरने से लहरें उठती हैं। इसका मतलब है कि इंसान का एक छोटा सा सही कदम दुनिया पर बड़ा असर डाल सकता है।
विराट कोहली सिर्फ एक बल्लेबाज नहीं, बल्कि दुनिया की 'रन मशीन' हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 28,215 से अधिक रन बनाने वाले विराट के नाम दर्ज हैं ये 37 अद्भुत रिकॉर्ड।
वनडे में सबसे ज्यादा शतक: 55 शतक लगाकर सचिन तेंदुलकर का ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ा।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल शतक: 86 शतक (टेस्ट: 30, वनडे: 55, T20I: 10)।
नंबर-3 पर सबसे तेज: वनडे क्रिकेट में नंबर-3 पोजीशन पर खेलते हुए सबसे तेज 13,000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बैटर।
वनडे में सबसे तेज 14,000 रन: इस आंकड़े तक सबसे तेजी से पहुंचने वाले खिलाड़ी।
चेज मास्टर का राज: वनडे में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा 28 शतक।
चेज करते हुए सर्वश्रेष्ठ औसत: वनडे चेज में रिकॉर्ड 65.5 का औसत।
एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन: ICC वनडे वर्ल्ड कप 2023 के एक ही एडिशन में रिकॉर्ड 765 रन बनाए।
टी20 का बादशाह: टी20 इंटरनेशनल में 4000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी।
मैन ऑफ द सीरीज का रिकॉर्ड: टी20I में सबसे ज्यादा 7 बार 'मैन ऑफ द सीरीज' अवॉर्ड।
तीनों फॉर्मेट में राज: क्रिकेट के सभी फॉर्मेट्स (टेस्ट, वनडे, टी20) में नंबर-1 रैंकिंग हासिल करने वाले अकेले भारतीय बल्लेबाज।
भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान: 68 टेस्ट मैचों में टीम को रिकॉर्ड 40 जीत दिलाई।
कप्तान के तौर पर दोहरे शतक: टेस्ट कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा 7 डबल सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड।
भारतीयों में सबसे ज्यादा दोहरे शतक: टेस्ट क्रिकेट में बतौर भारतीय बल्लेबाज सबसे ज्यादा 7 दोहरे शतक।
घर में अजेय रिकॉर्ड: घरेलू टेस्ट पिचों पर बतौर कप्तान सबसे ज्यादा 77.41% का जीत प्रतिशत।
शानदार टेस्ट करियर: 123 टेस्ट मैचों में 46.85 की औसत से कुल 9,230 रन।
विश्व क्रिकेट में तीसरा स्थान: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दुनिया में तीसरे नंबर पर (27,673 से अधिक रन)।
दशक का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी: साल 2010 से 2019 के बीच सबसे ज्यादा (20,000 से अधिक) अंतरराष्ट्रीय रन बनाए।
आईसीसी ट्रॉफियों के सिकंदर: भारतीय टीम के साथ 5 बार आईसीसी ट्रॉफी विजेता टीम का हिस्सा रहे।
चैंपियंस ट्रॉफी में जलवा: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत के लिए सबसे ज्यादा 747 रन बनाने वाले खिलाड़ी।
विश्व विजेता जूनियर कैप्टन: साल 2008 में अपनी कप्तानी में भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताया।
सबसे तेज वनडे शतक (भारतीय): ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महज 52 गेंदों में सबसे तेज भारतीय वनडे शतक ठोका।
IPL के महानायक: आईपीएल इतिहास में 8,000 से ज्यादा रन बनाने वाले इकलौते और पहले खिलाड़ी।
IPL में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर: रिकॉर्ड 71 बार पचास या उससे अधिक का स्कोर बनाया।
IPL में चौकों की बौछार: टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 771 चौके जड़ने का रिकॉर्ड।
बाउंड्री किंग: आईपीएल इतिहास में 1,000 से ज्यादा बाउंड्रीज (चौके + छक्के) लगाने वाले खिलाड़ी।
एक सीजन में सबसे बड़ा धमाका: आईपीएल 2016 के एक ही सीजन में रिकॉर्ड 973 रन बनाए, जो आज भी अटूट है।
IPL में निरंतरता की मिसाल: आईपीएल में लगातार 3 सीजन (2023 से 2025) में 600 से ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड।
जीत के सूत्रधार: आईपीएल के एक सीजन में टीम की जीत वाले मैचों में सबसे ज्यादा 8 बार 50+ का स्कोर बनाया।
एक ही फ्रेंचाइजी के लिए वफादारी: आईपीएल में एक ही टीम (RCB) के लिए सबसे ज्यादा 267 मैच खेलने का रिकॉर्ड।
18 सीजन का रिकॉर्ड: आईपीएल इतिहास में एक ही टीम (RCB) के लिए सभी 18 सीजन खेलने वाले पहले खिलाड़ी।
टी20 फॉर्मेट में सबसे आगे: सभी टी20 लीग्स और इंटरनेशनल मैच मिलाकर भारत की ओर से सबसे ज्यादा 13,543 रन।
टी20 वर्ल्ड कप के किंग: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा 1292 रन बनाने वाले बल्लेबाज।
शानदार फील्डर: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट्स को मिलाकर 300 से ज्यादा लाजवाब कैच।
आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर: तीन बार (2017, 2018, 2023) इस प्रतिष्ठित खिताब से नवाजे गए।
प्लेयर ऑफ द डिकेड: आईसीसी द्वारा साल 2010-2020 के लिए 'Men’s Player of the Decade' चुने गए।
मैच विनर खिलाड़ी: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा 69 बार 'मैन ऑफ द मैच' अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड।
सीरीज के किंग: इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 21 बार 'मैन ऑफ द सीरीज' का खिताब अपने नाम किया।