वैभव सूर्यवंशी (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IPL 2026: 'पावर प्ले में...', चेन्नई के खिलाफ ताबड़तोड़ पारी के बाद वैभव सूर्यवंशी ने खोला जीत का राज

Rajasthan Royals vs Chennai Super Kings: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराया। वैभव सूर्यवंशी ने 17 गेंदों में 52 रन की तूफानी पारी खेली।

उज्जवल सिन्हा

Vaibhav Sooryavanshi: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने आईपीएल 2026 में अपने अभियान की शुरुआत चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) पर धमाकेदार जीत के साथ की है। राजस्थान की दमदार जीत में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की अहम भूमिका रही। 15 गेंदों पर अर्धशतक लगाने वाले इस खिलाड़ी ने 17 गेंदों पर 52 रन की तूफानी पारी खेली। मैच के बाद वैभव ने अपनी पारी और यशस्वी जायसवाल के साथ साझेदारी पर बात की।

वैभव सूर्यवंशी ने कहा, "आज का प्लान बस पावरप्ले में अच्छा प्रदर्शन करना था। शुरू में विकेट थोड़ा चिपचिपा लग रहा था, लेकिन जैसे-जैसे गेंद पुरानी होती गई, बल्ले पर अच्छे से आने लगी। जिसके बाद रन बनाने में आसानी हुआ।"

गेम प्लान को लेकर वैभव ने क्या कहा?

अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के बारे में वैभव ने कहा, "मैं डिफेंस के बारे में सोचता तो हूं, लेकिन आज हमारा प्लान पावरप्ले में गेम को कंट्रोल करना था, क्योंकि छोटे टारगेट का पीछा करते समय यह दौर बहुत अहम होता है। अगर गेंदबाजी टीम वहां अच्छा करती है, तो गेम उनकी तरफ झुक सकता है, लेकिन हमारा पावरप्ले बहुत अच्छा रहा।"

जायसवाल के साथ ओपनिंग करने पर वैभव ने क्या कहा?

बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज ने कहा, "कोचों ने कहा था कि मुझे अपने स्वाभाविक खेल पर टिके रहना चाहिए और हालात के हिसाब से खेलना चाहिए। मेरे ओपनिंग पार्टनर (जायसवाल) हर गेंद के बाद मुझसे बात करते रहते हैं। वह बताते हैं कि सिंगल कब लेना है। मुझे स्ट्राइक देते रहते हैं। अगर गेंद बल्ले पर अच्छे से आ रही हो तो मुझे अपने शॉट्स खेलते रहने के लिए हिम्मत देते हैं।"

मुकाबले का हाल

आरआर और सीएसके के बीच हुए मैच पर नजर डालें तो टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके 19.4 ओवर में 127 रन पर सिमट गई थी। सीएसके के लिए सर्वाधिक 43 रन जेमी ओवरटन ने बनाए थे। राजस्थान रॉयल्स के लिए जोफ्रा आर्चर ने 4 ओवर में 19 रन देकर 2, नांद्रे बर्गर ने 4 ओवर में 26 रन देकर 2, और रवींद्र जडेजा ने 3 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिए। ब्रिजेश शर्मा, संदीप शर्मा और रवि बिश्नोई को 1-1 विकेट मिला।

आरआर ने 12.1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाकर मैच 8 विकेट से जीत लिया। वैभव सूर्यवंशी ने 17 गेंदों पर 52 रन की पारी खेली। यशस्वी जायसवाल 36 गेंदों पर 38 रन बनाकर नाबाद रहे। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अंशुल कंबोज सबसे सफल गेंदबाज रहे। कंबोज ने वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल का विकेट लिया। आरआर के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर प्लेयर ऑफ द मैच रहे। बर्गर ने 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट लिए थे।

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि: अजातशत्रु की याद में भावुक हुआ देश, पीएम मोदी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

यूपी से उत्तराखंड तक मूसलाधार बारिश का साया, IMD ने जारी किया अलर्ट, 65 km/h की रफ्तार से चलेंगी तूफानी हवाएं

बीरभूम में हड़कंप! घर के ऑफिस में मिला TMC विधायक आशीष बनर्जी का शव, जांच में जुटी पुलिस

सरकार गिराने के लिए काले जादू का सहारा! शिवमोगा के मंदिर में क्या हुआ कि CM रेवंत रेड्डी ने BRS पर लगाए आरोप