वैभव सूर्यवंशी (AI डिजाइन) 
क्रिकेट

श्रीलंका के बाद आयरलैंड में तहलका मचाने को तैयार वैभव सूर्यवंशी, हेड टू हेड रिकॉर्ड देखकर दंग रह जाएंगे आप!

Vaibhav Sooryavanshi: श्रीलंका ए के खिलाफ खिताबी मुकाबले में 94 रन की तूफानी पारी खेलने के बाद अब वैभव सूर्यवंशी आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए तैयार हैं। ये टी20 सीरीज 26 जून से शुरू होने वाली है।

संजय सिंह बिष्ट

Vaibhav Sooryavanshi India Debut: इस वक्त क्रिकेट की दुनिया में सिर्फ एक ही नाम चल रहा है और वो नाम 15 वर्षीय घातक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का है। IPL 2026 में अपने बल्ले से तूफान मचाने के बाद अब बिहार का के स्टार बल्लेबाज इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखने को तैयार है। वो आयरलैंड के खिलाफ टी20I सीरीज से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करेंगे। आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में वो आकृषण का केंद्र रहेंगे।

भारत और आयरलैंड के बीच 26 जून से दो मुकाबलों की टी20 सीरीज खेली जानी है। पहला मुकाबला बेलफास्ट में खेला जाएगा। टीम इंडिया का ये दौरा अगले महीने यानी जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज के हवाले से काफी महत्वपूर्ण होगा।

IPL स्टार वैभव सूर्यवंशी पर पहली नजर

बीसीसीआई ने सीरीज के लिए 15 सदस्यीय मजबूत टीम का ऐलान किया है। आईपीएल 2026 में 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीतने वाले वैभव सूर्यवंशी को शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। वहीं, आयरलैंड की टीम नए कप्तान लोर्कन टकर की अगुआई में मैदान पर उतरेगी, जिन्होंने पॉल स्टर्लिंग की जगह कमान संभाली है।

भारत का पलड़ा हमेशा रहा भारी

भारत और आयरलैंड अब तक टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आठ बार भिड़ चुके हैं और हर मुकाबले में भारतीय टीम ने जीत हासिल की है। दोनों टीमों की पिछली टक्कर टी20 विश्व कप 2024 में न्यूयॉर्क में हुई थी, जहां भारत ने 8 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की थी।

रिकॉर्ड्स और युवा स्टार पर रहेंगी नजरें

आयरलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा 4 मैचों में 201 रन के साथ भारत के सबसे सफल बल्लेबाज हैं, जबकि एंड्रयू बालबर्नी ने 7 मैचों में 161 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह के नाम 4 मैचों में 8 विकेट हैं। हालांकि इस बार सभी की निगाहें वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी, जिनसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दमदार शुरुआत की उम्मीद की जा रही है।

आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया की अपडेटेड टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।

LPU में फिर मचा बवाल! बेकाबू भीड़ ने की तोड़फोड़, कई वाहनों को किया आग के हवाले

मुंबई पुलिस ने अभिजीत दीपके को दिखाया ठेंगा! प्रोटेस्ट की नहीं मिली इजाजत, CJP प्रमुख ने बताया अगला प्लान

CEC Resignation Rule: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के बाद कैसे चलता है चुनाव आयोग? VIDEO

देश को मिली पहली LNG ट्रेन! गृहमंत्री ने साबरमती स्टेशन से दिखाई हरी झंडी, रेलमंत्री को लेकर दिया बड़ा बयान

Ambala Building Collapse: अंबाला में भरभराकर गिरी निर्माणाधीन इमारत, 4 मजदूरों की मौत; कई मलबे में दबे