Ambala Building Collapse: अंबाला में भरभराकर गिरी निर्माणाधीन इमारत, 4 मजदूरों की मौत; कई मलबे में दबे

Ambala Building Collapse: हरियाणा के अंबाला में रविवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। अंबाला के धूलकोट गांव क्षेत्र में एक निर्माणाधीन भवन की छत का लेंटर डालते समय अचानक पूरी इमारत भरभराकर नीचे गिर गई।
Ambala Building Collapse
अंबाला में भरभराकर गिरी निर्माणाधीन इमारतSource- Social Media
Published on: 
Updated on: 

Ambala Building Collapse Death Toll: हरियाणा के अंबाला में रविवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। अंबाला के धूलकोट गांव क्षेत्र में एक निर्माणाधीन भवन की छत का लेंटर डालते समय अचानक पूरी इमारत भरभराकर नीचे गिर गई। हादसे में मौके पर कई मजदूर काम कर रहे थे, जो मलबे में दब गए हैं। अब तक इस हादसे में चार मजदूरों की मौत हो चुकी है।

हादसे के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए राहत और बचाव कार्य शुरू किया और तत्काल पुलिस और डायल 112 को सूचना दी। घायलों के अनुसार, बताया कि इमारत में कम से 40-50 श्रमिक काम कर रहे थे।

10 मजदूरों को बाहर निकाला गया

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों और पुलिस की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मलबे से निकालकर अब तक 10 घायल श्रमिकों को अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया है, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है।

Ambala Building Collapse
Kanpur House Collapse: कानपुर के घाटमपुर में कच्चा मकान भरभराकर गिरा, एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत

बचाव कार्य जारी

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल के साथ-साथ प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी राहत और बचाव उपकरणों के साथ तुरंत मौके पर पहुंच गए। जेसीबी और अन्य मशीनों की सहायता से मलबा हटाने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है, ताकि भीतर फंसे लोगों को यथाशीघ्र सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।

Ambala Building Collapse
नासिक में गणपति विसर्जन के दौरान हादसा, खदान में डूबने से ऑटो चालक की मौत; शनिवार सुबह बरामद हुआ शव

SDM के मुताबिक, मलबे में कितने लोग फंसे हैं, इसकी फिलहाल कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। रेस्क्यू अभियान आगे बढ़ने के साथ ही सही संख्या सामने आ सकेगी। अभी 15 से 20 लोगों के फंसे होने का अनुमान है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है। मृतकों समेत अब तक 12 लोगों की पहचान की जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि फिलहाल बिल्डिंग के मालिकाना हक से जुड़ी जानकारी भी स्पष्ट नहीं है। ठेकेदार और भवन मालिक दोनों मौके से फरार हैं। मामले में जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com