वैभव सूर्यवंशी (सौजन्य-IANS) 
क्रिकेट

वैभव सूर्यवंशी के लिए इंग्लैंड में बना नियम! टीम इंडिया के साथ खेलेंगे मैच, पर ड्रेसिंग रूम होगा बिल्कुल अलग

Vaibhav Sooryavanshi England Tour: भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली पांच मैचों की होने वाली टी20 सीरीज में एक अनोखा नियम बनाया गया है। यह नियम खास तौर पर वैभव सूर्यवंशी के लिए बनाया गया है।

प्रिया जैस

Vaibhav Sooryavanshi Separate Dressing Room: 15 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी, जिन्होंने अपनी शानदार और जबरदस्त बल्लेबाजी से अपनी छाप छोड़ी है, उन्हें अब इंग्लैंड के खिलाफ भारत की पांच मैचों की T20 सीरीज के दौरान एक अलग ड्रेसिंग रूम दिया जाएगा। यह कदम बच्चों की सुरक्षा से जुड़े जरूरी नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

वैभव सूर्यवंशी के लिए यह प्रोटोकॉल, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) और इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) द्वारा तय की गई अंडर-16 सुरक्षा से जुड़ी सख्त गाइडलाइंस के अनुरूप है।

मीटिंग के समय ड्रेसिंग रूम में जाने की इजाजत

नियमों के तहत, वैभव सूर्यवंशी को टेक्निकल टीम की मीटिंग, रणनीति पर चर्चा और मैच के दिन बातचीत के लिए मुख्य भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में जाने की इजाजत है। सभी पांच T20 मैचों के दौरान वेन्यू पर कपड़े बदलने के लिए वह एक अलग ड्रेसिंग रूम का इस्तेमाल करेंगे। ECB ने कहा, "क्रिकेट रेगुलेटर, UK में खिलाड़ी के रहने के दौरान उनकी जरूरतों और उम्मीदों पर चर्चा करने के लिए भारतीय टीम के टीम लाइजन ऑफिसर के संपर्क में है।"

वैभव के दौरे पर माता-पिता भी होंगे साथ

वैभव सूर्यवंशी के माता-पिता पूरे यूके दौरे पर उनके साथ रहेंगे। वे टीम के आधिकारिक होटलों में रहेंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने पहले कहा था कि वह वैभव के माता-पिता की यात्रा और रहने का खर्च पूरी तरह से स्पॉन्सर करेंगे।

ईसीबी ने आगे कहा, "हमारी समझ से खिलाड़ी के माता-पिता हर समय उसके साथ करेंगे। वे उसी होटल में रुक रहे हैं, जो आम प्रोटोकॉल से बाहर है, लेकिन इस बार उसकी उम्र की वजह से ऐसा करने पर सहमति बनी। इस अतिरिक्त कदम से हमें और भरोसा होता है कि उसके परिवार के सदस्य हैं जो उसे अतिरिक्त सहायता और देखभाल दे सकते हैं।"

आयरलैंड के खिलाफ भारत के 2 टी20 मैचों की सीरीज के दौरान भी ऐसी ही पाबंदियां लागू होंगी या नहीं, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। यूरोपियन फुटबॉल में ऐसे अलग प्रोटोकॉल आम हैं, जहां आर्सेनल के मैक्स डाउमैन जैसे कम उम्र के एथलीट को 16 साल का होने तक अलग चेंजिंग रूम का इस्तेमाल करना पड़ता था। हालांकि सूर्यवंशी पहले बिहार में अपने टीम-मेट्स, आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स और इंडिया ए के साथ ड्रेसिंग रूम साझा कर चुके हैं।

Bhagat Singh: मैं नास्तिक क्यों हूं, भगत सिंह ने जेल में लिखा लेख, जो आज भी युवाओं को करता हैं प्रेरित

चुनाव आयोग पर आरोप के बीच CWC की बैठक, मल्लिकार्जुन खरगे का CEC पर बीजेपी की विचारधारा को बढ़ाने का आरोप

बृजभूषण सिंह की बढ़ीं मुश्किलें! बरी किए जाने के खिलाफ कोर्ट पहुंचीं महिला पहलवान, 9 अक्टूबर को अगली सुनवाई

AIIB Meeting: एआईआईबी की बैठक में भाग लेने कतर पहुंचीं वित्त मंत्री, जानें भारत के लिए क्यों अहम है यह दौरा

FCRA संशोधन बिल पर जेपीसी की दूसरी बैठक कल! गृह और कानून मंत्रालय के अधिकारी देंगे क्लॉज-वाइज जानकारी