वैभव सूर्यवंशी (Image- Social Media) 
क्रिकेट

आज तो 100 मारूंगा! मैच से पहले बस की कांच पर लिखा और मैदान पर जड़ा शतक, वैभव सूर्यवंशी का VIDEO वायरल

Vaibhav Sooryavanshi की भविष्यवाणी सच हुई! SRH के खिलाफ 37 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक और बनाया सबसे कम उम्र में 1000 टी20 रन का विश्व रिकॉर्ड। देखें राजस्थान रॉयल्स का वायरल वीडियो।

अर्पित शुक्ला

Vaibhav Sooryavanshi Century Video: युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ मैच से पहले शतक बनाने की भविष्यवाणी करते नजर आ रहे हैं। उस समय किसी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन मैच में शतक लगाते ही वैभव चर्चा का केंद्र बन गए।

बीते कल (25 अप्रैल) राजस्थान रॉयल्स (RR) की ओर से साझा किए गए वीडियो में वैभव बस की कांच पर शतक लगाने का इशारा करते दिखे। फ्रेंचाइजी ने कैप्शन में लिखा, “आज मैच के लिए रवाना होने से पहले वैभव सूर्यवंशी ने शतक बनाने का संकल्प लिया। वादा पूरा किया!”

मैच में धमाकेदार प्रदर्शन

RR बनाम SRH मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने पारी की शुरुआत करते हुए 37 गेंदों में 103 रन बनाए, स्ट्राइक रेट 278.37 का। उनके बल्ले से पांच चौके और 12 बड़े छक्के देखने को मिले।

हालांकि, वैभव की विस्फोटक पारी के बावजूद राजस्थान रॉयल्स जीत दर्ज करने में नाकाम रही। जयपुर में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए RR ने 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाए। वैभव (103) सर्वोच्च स्कोरर रहे, जबकि ध्रुव जुरेल ने 35 गेंद में 52 और डॉनोवन फरेरा ने 16 गेंद में 33 रन बनाए।

सबसे कम उम्र में 1000 टी20 रन पूरे

इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने 45 रन बनाते ही टी20 क्रिकेट में 1000 रन पूरे कर लिए। खास बात यह रही कि उन्होंने यह उपलब्धि सिर्फ 15 साल 29 दिन की उम्र में हासिल की, जो अब तक का सबसे कम उम्र का रिकॉर्ड है। उन्होंने अपने टी20 करियर की 26वीं पारी में यह आंकड़ा छुआ, जिससे वह इस मुकाम तक सबसे तेज पहुंचने वाले भारतीय बल्लेबाजों में शामिल हो गए।

सनराइजर्स हैदराबाद ने आसानी से लक्ष्य हासिल किया

229 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए SRH ने 18.3 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन ने 31 गेंद में 74 रनों की सर्वाधिक पारी खेली। इसके अलावा अभिषेक शर्मा ने 57, नीतीश कुमार रेड्डी ने 36 और हेनरिक क्लासेन ने 29 रन बनाए। इस मुकाबले में किशन को उनकी मैच जिताऊ अर्धशतकीय पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

PM Narendra Modi Birthday Live: रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने PM नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

क्या ड्रामा करने के लिए चुना है? PM मोदी के जन्मदिन के यज्ञ में शामिल हुईं रेखा गुप्ता, VIDEO देख भड़के कॉकरोच

Tata Sons के चेयरमैन पद पर एन चंद्रशेखरन अब पाएंगे इतनी सैलरी, जानें सालाना पैकेज और नेटवर्थ का सच

US Tariff Bill: अमेरिकी टैरिफ बिल पर भारत का करारा जवाब, कहा- ऊर्जा सुरक्षा और व्यापारिक हितों से समझौता नहीं

AAP PAC Meeting: पुनर्गठन के बाद आप PAC की पहली बैठक, केजरीवाल-सिसोदिया और भगवंत मान ने बनाई चुनावी रणनीति