वैभव सूर्यवंशी (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

वैभव सूर्यवंशी ने 54 गेंद में तोड़ा डिविलियर्स का रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

Vaibhav Sooryavanshi Creates History: विजय हजारे ट्रॉफी में महज 54 गेंदों में अपना 150 रन पूरा करते हुए इतिहास रच दिया। वो वनडे फॉर्मेट में सबसे तेज 150 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

उज्जवल सिन्हा

Vaibhav Sooryavanshi Breaks AB de Villiers Record: भारत के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी महज 14 साल में ही कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। वहीं वो लगातार कई और रिकॉर्ड तोड़ते ही जा रहे हैं। बीसीसीआई द्वारा आयोजित विजय हजारे ट्रॉफी में वैभव ने महज 36 गेंदों पर शतक लगाकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। वो इस टूर्नामेंट में सबसे कम उम्र के शतक बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वहीं वो सिर्फ शतक तक नहीं रुके। उन्होंने इसके अलावा भी कई रिकॉर्ड अपने नाम किया।

36 गेंदों में शतकीय पारी के बाद वैभव सूर्यवंशी ने 54 गेंदों में अपना 150 रन भी पूरा किया। इसके साथ ही वैभव ने वनडे क्रिकेट में इतिहास रच दिया। वैभव साउथ अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी एबी डिविलियर्स का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया। वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 150 बनाने का रिकॉर्ड एबी डिविलियर्स के नाम था। उन्होंने 2015 में वनडे वर्ल्ड कप के दौरान महज 64 गेंदों में 150 रनों की पारी खेली थी।

वैभव ने खेली 190 रनों की पारी

वैभव ने डिविलियर्स के इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया। अब वो सबसे तेज 150 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वैभव तेजी से दोहरा शतक की बढ़ ही रहे थे कि 27वें ओवर में 190 के व्यक्तिगत स्कोर पर आउट हो गए। इस दौरान वैभव ने 16 चौके और 15 छक्के लगाए। यह उनके लिस्ट ए करियर का पहला शतक है। पहले शतक में ही उन्होंने कई रिकॉर्ड तोड़ दिया।

लिस्ट ए में दूसरा सबसे तेज शतक

सूर्यवंशी ने तीन अंकों तक पहुंचने के लिए 36 गेंदें लीं और इस फॉर्मेट में किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज़ शतक के रिकॉर्ड को तोड़ने से सिर्फ़ एक गेंद से चूक गए। अनमोलप्रीत सिंह के नाम किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड है, जिन्होंने 2024 में अरुणाचल के खिलाफ 35 गेंदों में यह कारनामा किया था। यूसुफ पठान इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं (40 गेंदों के साथ), उसके बाद उर्विल पटेल (41) और अभिषेक शर्मा (42) हैं।

लिस्ट ए क्रिकेट में भारतीय बल्लेबाजों द्वारा सबसे तेज शतक

खिलाड़ी टीम गेंदें विरोधी टीम स्थल तारीख
अनमोलप्रीत सिंह पंजाब 35 अरुणाचल प्रदेश अहमदाबाद 21 दिसंबर, 2024
वैभव सूर्यवंशी बिहार 36 अरुणाचल प्रदेश रांची 25 दिसंबर, 2025
युसूफ पठान बड़ौदा 40 महाराष्ट्र अहमदाबाद 16 फरवरी, 2010
उर्विल पटेल गुजरात 41 अरुणाचल प्रदेश चंडीगढ़ 27 नवंबर, 2023
अभिषेक शर्मा पंजाब 42 मध्य प्रदेश इंदौर 28 फरवरी, 2021
लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज सेंचुरी बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैकगर्क के नाम है। दिल्ली कैपिटल्स के इस पूर्व स्टार खिलाड़ी ने 8 अक्टूबर, 2023 को एडिलेड में तस्मानिया के खिलाफ साउथ ऑस्ट्रेलिया के लिए सिर्फ़ 29 गेंदों में 100 रन बनाए थे। वहीं इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तजे शतक बनाने का रिकॉर्ड एबी डिविलियर्स के नाम है। डिविलियर्स ने महज 31 गेंदों में वेस्टइंडीज के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी।

BSP के ब्राह्मण चेहरे हुए बेगाने, 2027 में मायावती कैसे साधेंगी दलित-ब्राह्मण समीकरण?

हसीना को सौंपो, तभी आएंगे भारत! तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी शर्त, अगले महीने BRICS की बैठक

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...