विंबलडन फाइनल देखने पहुंचे वैभव सूर्यवंशी-अभिषेक शर्मा और युवराज सिंह (सौजन्य-इंस्टाग्राम) 
क्रिकेट

विंबलडन फाइनल देखने पहुंचे टीम इंडिया के ये दो धुरंधर; वैभव सूर्यवंशी ने बताया कौन है फेवरेट प्लेयर, PHOTOS

Vaibhav Sooryavanshi Wimbledon: 15 साल के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने रविवार को विंबलडन का अपना पहला दौरा किया। उनके साथ भारतीय क्रिकेट टीम के प्लेयर अभिषेक शर्मा और युवराज सिंह भी मौजूद रहे।

प्रिया जैस

Vaibhav Sooryavanshi Wimbledon Look: विंबलडन का फाइनल मैच देखने रविवार को भारतीय क्रिकेटर्स भी पहुंचे। भारतीय क्रिकेट टीम के 15 वर्षीय स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने पहली बार विंबलडन का दौरा किया। इस दौरान वैभव सूर्यवंशी के लुक ने सोशल मीडिया पर फैंस को अपना दीवाना बना दिया। रविवार को विंबलडन में अपने पहले दौरे के दौरान वैभव सूर्यवंशी के ब्लैक सूट और कूल लुक ने सभी को हैरान कर दिया। उनकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

विंबलडन में उनके साथ अभिषेक शर्मा और युवराज सिंह भी मौजूद थे। इस दौरान वैभव ने बताया कि वह सर्बिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच के बहुत बड़े फैन हैं। 'जियोस्टार' से बात करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के नाम बताए।

कौन है वैभव सूर्यवंशी का फेवरेट टेनिस प्लेयर?

वैभव सूर्यवंशी ने कहा, "मैं पिछले 4-5 वर्षों से टेनिस को फॉलो कर रहा हूं। मैं नडाल और जोकोविच को बहुत देखता था। अब मैं जोकोविच का बहुत बड़ा फैन हूं, लेकिन ये दोनों ही ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें मैंने हमेशा करीब से फॉलो किया है।"

रविवार को विंबलडन पुरुष एकल के फाइनल में इटली के जानिक सि‍नर जर्मनी के अलेक्‍जेंडर ज्‍वेरेव के साथ खिताबी मैच खेल रहे हैं। वैभव ने कहा, "मौजूदा पीढ़ी के टेनिस खिलाड़ियों में मुझे कार्लोस अल्काराज बहुत पसंद हैं, लेकिन वह इस साल नहीं खेल रहे हैं। जब मैंने टूर्नामेंट फॉलो किया, तो जिस तरस से जानिक सिनर ने अपना दबदबा बनाया उससे मैं बहुत प्रभावित हुआ। इसलिए उम्मीद है कि आज वह फाइनल जीतेंगे।"

अभिषेक शर्मा को बनाया डबल्स पार्टनर

जब वैभव से पूछा गया कि वह डबल्स टेनिस पार्टनर के तौर पर वह किसे चुनेंगे, तो उन्होंने अभिषेक शर्मा का नाम लिया। वैभव ने कहा, "मैं अभिषेक भैया को चुनूंगा। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मेरे ओपनिंग पार्टनर हैं। मुझे उनके साथ बैटिंग करने में बहुत मजा आता है, इसलिए मैं उन्हें ही अपने डबल्स टेनिस पार्टनर के तौर पर भी चुनूंगा।"

विंबलडन आना मेरा सपना - अभिषेक

वहीं, अभिषेक शर्मा ने विंबलडन 2026 फाइनल देखने का अपना अनुभव साझा करते हुए कहा, "असल में विंबलडन आना मेरे सपनों में से एक था। फाइनल वाले दिन यहां होना इसे और भी खास बनाता है। मैं बस मैच का लुत्फ उठाने वाला हूं। मैं हमेशा से राफेल नडाल को अपना आदर्श मानता रहा हूं। उनकी काम करने की लगन, उनका रवैया और जिस तरह से उन्होंने इतने वर्षों तक इस खेल पर दबदबा बनाए रखा। वह निश्चित रूप से ऐसे व्यक्ति हैं जिन्हें मैं बहुत पसंद करता हूं।"

अल्काराज और सिनर को लेकर अभिषेक शर्मा ने कहा, "मौजूदा पीढ़ी के स्टार्स में अल्काराज और सिनर मेरे फेवरेट है, इसमें कोई शक नहीं। जिस तरह से वे अभी खेल रहे हैं, वे इस खेल पर छाए हुए हैं। मैं भी क्रिकेट में बिल्कुल यही करना चाहता हूं। उन्हें खेलते हुए देखना बहुत अच्छा लगता है और यह मुझ जैसे युवा क्रिकेटर्स को प्रेरित करता है। मुझे लगता है कि यह सभी खेलों के युवाओं को प्रेरित करता है। यही चीज हमें यहां खींचकर लाती है।"

अखिलेश के दावे इमरान मसूद का जवाब, बोले- राहुल गांधी और BJP के बीच असली लड़ाई, बाकी सब सहयोगी

जापान दौरे पर पीयूष गोयल का मेगा निवेश मिशन, टोयोटा-SMBC समेत दिग्गज कंपनियों से भारत में निवेश पर बड़ी चर्चा

Explainer: जिनपिंग के भारत आने पर क्यों छाया सस्पेंस? पहले भी दे चुके हैं धोखा, इस बार क्या है बीजिंग का इरादा

JPSC भर्ती घोटाले का सबसे बड़ा खुलासा! 12 लाख में बिकती थीं CDPO सीटें, CID के सामने अभय तिवारी का कबूलनामा

इत्र कारोबारियों की चमकी किस्मत! रेलवे ने हटाया सालों पुराना बैन, अब देशभर में महकेगी खुशबू