उस्मान तारिक (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

T20 World Cup: भारत से हार के बाद कैसी है पाकिस्तान टीम की स्थिति, उस्मान तारिक ने बताया ड्रेसिंग रूम का सच

Usman Tariq: टी20 विश्व कप में भारत से हार के बावजूद पाकिस्तान टीम में कोई दबाव नहीं। मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक ने टीम पर भरोसा जताया और नामीबिया के खिलाफ सुधार का भरोसा दिया।

उज्जवल सिन्हा

Usman Tariq Gives Huge Update From Pakistan Camp: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान को भारत के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान के हार के बाद आलोचनाओं का दौर शुरू हो गया। अगर पाकिस्तान एक और मुकाबला हार जाती है तो वो इस वर्ल्ड कप से बाहर भी हो जाएगी। हालांकि, इस हार के बाद स्पिनर उस्मान तारिक ने कहा कि टीम पर कोई दबाब नहीं है।

पाकिस्तान के 28 वर्षीय ऑफ स्पिनर उस्मान तारिक ने मंगलवार को कहा कि टीम के भीतर किसी तरह का दबाव नहीं है। मिस्ट्री स्पिनर तारिक ने भारतीय टीम के खिलाफ फीके प्रदर्शन के बावजूद बाबर आजम और शाहीन शाह अफरीदी का समर्थन किया और कहा कि इन दोनों खिलाड़ियों ने कई मैच पाकिस्तान के लिए जीते हैं।

टीम के अंदर कोई दबाव नहीं

नामीबिया के खिलाफ ग्रुप चरण के अंतिम मैच की तैयारी के दौरान तारिक ने बताया, "सच कहूं तो दबाव ज्यादातर दर्शकों और बाहरी शोर से होता है। लोगों को लगता है कि टीम में घबराहट है, लेकिन मैंने टीम के भीतर ऐसा कोई दबाव महसूस नहीं किया। जीत और हार खेल का हिस्सा हैं।" उन्होंने यह भी कहा कि अंतिम एकादश का निर्णय मैच के दिन किया जाएगा।

भारत के खिलाफ मैच के बाद टीम ने बैठक कर अपनी कमजोरियों की समीक्षा की। उस्मान तारिक ने कहा, "हमने चर्चा की कि हमारी योजनाओं में कहां कमी रह गई और उन्हें कैसे सुधारा जाए। हम उन कमियों पर काम करेंगे ताकि अगले मैचों में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।"

भारत के खिलाफ एक अलग पहचान बनाने का मौका था

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से प्रेरित इस गेंदबाज ने बताया कि भारतीय बल्लेबाजों की उनकी रणनीति काम कर गई। चार ओवर में 24 रन देकर एक विकेट लेने वाले तारिक ने कहा, "यह मैच मेरे लिए पहचान बनाने का मौका था। मैं पिछली बार जितना अच्छा कर सकता था, वैसा नहीं कर पाया, लेकिन आगे सुधार करूंगा।"

नामीबिया से होगा आखिरी मुकाबला

नामीबिया के कोच क्रेग विलियम्स ने कहा कि उनकी टीम टूर्नामेंट का समापन सकारात्मक अंदाज में करना चाहती है। उन्होंने बताया कि पिछली तीन मैचों में छोटी गलतियों का प्रतिद्वंद्वी ने फायदा उठाया, लेकिन आखिरी मैच में वे मजबूत प्रदर्शन करना चाहते हैं। पाकिस्तान को सुपर आठ में जगह बनाने के लिए नामीबिया के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी, और तारिक का मानना है कि टीम अपने अनुभव और रणनीति के दम पर इस चुनौती का सामना करेगी।

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की BJP में एंट्री! OBC मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिली जगह

BJP OBC मोर्चा की नई टीम का ऐलान, किसे मिला कौन सा पद? यहां देखें पूरी लिस्ट

रुपये के आगे ₹ का निशान कैसे आया? जानिए किसने बनाया भारतीय करेंसी का खास प्रतीक और क्या है इसकी कहानी

गालिब की कब्र...लखनऊ का अदब, SCO मीटिंग में पाक मंत्री ने अंग्रेजी से बनाई दूरी; शायरना अंदाज में दिया भाषण

सोना खरीदने से रोका था, अब दाम टूटे तो पीएम मोदी ने याद दिलाई अपनी अपील; जानें कीमतों में गिरावट की असली वजह