भारतीय टीम (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

T20 World Cup जीत के बाद अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने टीम इंडिया को दी बधाई, कह यह बड़ी बात

Sergio Gor Congratulates Team India: भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस जीत के बाद अमेरिका के राजदूत ने भी बधाई दी है।

उज्जवल सिन्हा

US Ambassador Sergio Gor: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब भारतीय टीम ने अपने नाम किया। भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर बड़ी जीत हासिल की। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के खिताब पर कब्जा जमाया है। इस जीत के साथ भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप जीतने पर बधाई दी है।

सर्जियो गोर ने एक्स पर लिखा, "टी20 क्रिकेट विश्व कप में जीत के लिए टीम इंडिया को बधाई।" अमेरिकी राजदूत विश्व कप में भारत और अमेरिका के बीच खेले गए मैच को देखने के लिए मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे थे। इस दौरान वह आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह से भी मिले थे। शाह और सर्जियो ने एक-दूसरे से मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं।

भारत के खिलाफ अमेरिका का प्रदर्शन अच्छा रहा था। अमेरिका ने टीम इंडिया के 77 रनों पर 6 विकेट गिरा दिए थे, लेकिन सूर्यकुमार यादव के नाबाद 84 रनों की बदौलत भारत ने 9 विकेट पर 161 रन बनाए थे और यूएसए को 132 रन पर रोककर 29 रन से मैच जीता था।

फाइनल मुकाबले का हाल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए फाइनल मुकाबले की बात करें तो न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। संजू सैमसन के 89 रन, अभिषेक शर्मा के 52 रन, ईशान किशन के 54 रन और शिवम दुबे के नाबाद 26 रन की मदद से भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 255 रन बनाए थे।

256 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी न्यूजीलैंड 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई। टिम साइफर्ट ने 26 गेंदों पर 52 और मिचेल सेंटनर ने 35 गेंदों पर 43 रन बनाए। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 15 रन देकर 4, अक्षर पटेल ने 3 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट लिए। हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती और अभिषेक शर्मा को 1-1 विकेट मिला। संजू सैमसन प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे। जसप्रीत बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

टी20 वर्ल्ड कप में किसी फुल-मेंबर टीम के खिलाफ सबसे बड़ा जीत का अंतर

  • 107 रन - WI vs ZIM, मुंबई WS, 2026
  • 104 रन - SA vs BAN, सिडनी, 2022
  • 104 रन - WI vs AFG, ग्रोस आइलेट, 2024
  • 96 रन - IND vs NZ, अहमदाबाद, 2026 फाइनल
  • 90 रन - IND vs ENG, कोलंबो RPS, 2012

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट