अंडर-19 एशिया कप सेमीफाइनल में भारत की जीत (सोर्स- सोशल मीडिया)
क्रिकेट

Under-19 Asia Cup: अफगानिस्तान को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत, पाकिस्तान से होगा खिताबी मुकाबला

Under-19 Asia Cup: अंडर-19 एशिया कप में भारत ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। अब खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान से सामना होगा। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 227 रन बनाए।

मनोज आर्या

Under-19 Asia Cup IND vs AFG: भारतीय टीम ने अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल में भारत ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराया। यह टूर्नामेंट ओमान के अल अमरात में आयोजित हो रहा है। अल अमरात क्रिकेट ग्राउंड पर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 8 विकेट पर 227 रन बनाए।

वहीं, भारतीय टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 37वें ओवर में ही जीत हासिल कर ली। अब फाइनल में भारतीय टीम का मुकाबला पाकिस्तान से होगा। ग्रुप राउंड में पाकिस्तान ने भारत को हराया था। 14 नवंबर को भारत के पास पाकिस्तान से बदला लेने का अवसर होगा।

भारतीय बल्लेबाजों का शानदार प्रदर्शन

भारतीय अंडर-19 टीम के कप्तान लक्ष्य रायचंदानी, आर्यवीर सहवाग और वीके विनीत ने बेहतरीन खेल दिखाया। लक्ष्य और आर्यवीर ने पहले विकेट के लिए 102 गेंदों में 117 रन जोड़े। आर्यवीर ने 56 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और इसके तुरंत बाद आउट हो गए। अपनी 51 रनों की पारी में उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के लगाए।

कप्तान लक्ष्य शतक नहीं बना सके और 90 गेंदों में 93 रन बनाकर आउट हो गए। तीसरे नंबर पर खेलने आए विनीत ने 62 गेंदों में 57 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें उन्होंने 5 चौके और 1 छक्का लगाया। यशबर्धन चौहान 16 रन बनाकर नाबाद रहे।

भारत की जीत में गेंदबाजों की अहम भूमिका

ग्रुप राउंड के तीनों मैच जीतने के बाद सेमीफाइनल में पहुंची अफगानिस्तान की टीम के बल्लेबाज खास प्रदर्शन नहीं कर सके। ओपनर अबिदुल्लाह नदरजन 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि फरिदुल्लाह एहसान ने सिर्फ 13 रन बनाए। तीसरे नंबर पर खेलने आए सुभान जखैल ने 31 रन बनाए।

विकेटकीपर नोमान सलरजई और शाह फैसल रहीमी ने अर्धशतक लगाया। दोनों ने 51-51 रन बनाकर पवेलियन लौटे। निचले क्रम में कप्तान सोहैल खान ने नाबाद 36 रन बनाकर टीम का स्कोर 227 तक पहुंचाया। भारत के लिए ईशान सूद ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए, जबकि आर्यन सवसानी ने 2 विकेट चटकाए।

कुलगाम और किश्तवाड़ की घटनाओं पर बोले रक्षा विशेषज्ञ, कहा- पाकिस्तान को जल्द मिलेगा जवाब

सैम पित्रोदा ने की मोदी की तारीफ तो PM ने भी दिया जवाब, जानिए क्या कहा?

CERA की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, डेटा न गायब होता तो 49% तक ज्यादा दर्ज होता दिल्ली का प्रदूषण

कश्मीर का 'लाल सोना' क्यों हो रहा है गायब? कौन है इसका पीछे का जिम्मेदार

केजरीवाल को मिली धमकी का मामला: बिश्नोई गैंग से नहीं, रोहतक से की गयी थी कॉल