अंडर-19 एशिया कप (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

U19 Asia Cup: जानें कब से खेला जाएगा एशिया कप का मुकाबला, यहां देखें पूरा शेड्यूल और फॉर्मेट

U19 Asia Cup Schedule: अंडर-19 एशिया कप की शुरुआत 12 दिसंबर से होगी। जबकि इस टूर्नामेंट का फाइनल 21 दिसंबर को खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट दुबई में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें 8 टीमें हिस्सा ले रही है।

उज्जवल सिन्हा

ACC Men’s U19 Asia Cup Schedule: अंडर-19 एशिया कप 2025 की शुरुआत 12 दिसंबर से संयुक्त अरब अमीरात में होगा। वहीं इस टूर्नामेंट का फाइनल 21 दिसंबर को खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही है। जिसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, मलेशिया, नेपाल और यूएई की टीम शामिल है। यह एशिया कप आने वाले अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। यह टूर्नामेंट वर्ल्ड की तैयारी भी मानी जा रही है।

इस टूर्नामेंट में शामिल 8 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। अंडर-19 एशिया कप में सभी मुकाबले 50 ओवर फॉर्मेट में खेले जाएंगे। ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, यूएई और मलेशिया को रखा गया है। वहीं ग्रुप बी में अफगानिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और नेपाल को शामिल किया गया है। इस टूर्नामेंट के सभी मुकाबले दुबई के दो मैदान पर खेले जाएंगे। अंडर-19 एशिया कप का मुकाबला आईसीसी एकेडमी ग्राउंड और सेवन स्टेडियम में खेला जाएगा।

दो ग्रुपों में इन टीमों को बांटा गया

ग्रुप A ग्रुप B
भारत अफगानिस्तान
पाकिस्तान श्रीलंका
यूएई बांग्लादेश
मलेशिया नेपाल

दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल के क्वालीफाई करेगी। सभी टीमों को लीग राउंड में तीन-तीन मुकाबले मिलेंगे। जिसमें टॉप-4 टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश कर जाएगी। सेमीफाइनल का मुकाबला 19 दिसंबर को खेला जाएगा। जबकि फाइनल का मुकाबला 21 दिसंबर को खेला जाएगा।

अंडर-19 एशिया कप में भारत के मुकाबले

अंडर-19 एशिया कप में भारत का पहला मुकाबला 12 दिसंबर को यूएई साथ होगा। वहीं भारत का दूसरा मुकाबला 14 दिसंबर को चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ होगा। भारत और पाकिस्तान का मुकाबला हमेशा से हाई वोल्टेड मुकाबला रहा है। इस मुकाबले पर सभी की नजरें रहेगी। वहीं लीग राउंड का तीसरा और आखिरी मुकाबला मलेशिया के साथ होगा। यहां देखें पूरा शेड्यूल...

ACC U19 Asia Cup 2025 का पूरा शेड्यूल

तारीख दिन मैच समय टीमें
12 दिसंबर शुक्रवार पहला युथ ODI 10:30 AM भारत U19 बनाम UAE U19
12 दिसंबर शुक्रवार दूसरा युथ ODI 10:30 AM पाकिस्तान U19 बनाम मलेशिया U19
13 दिसंबर शनिवार तीसरा युथ ODI 10:30 AM अफगानिस्तान U19 बनाम बांग्लादेश U19
13 दिसंबर शनिवार चौथा युथ ODI 10:30 AM श्रीलंका U19 बनाम नेपाल U19
14 दिसंबर रविवार पांचवां युथ ODI 10:30 AM भारत U19 बनाम पाकिस्तान U19
14 दिसंबर रविवार छठा युथ ODI 10:30 AM UAE U19 बनाम मलेशिया U19
15 दिसंबर सोमवार सातवां युथ ODI 10:30 AM अफगानिस्तान U19 बनाम श्रीलंका U19
15 दिसंबर सोमवार आठवां युथ ODI 10:30 AM बांग्लादेश U19 बनाम नेपाल U19
16 दिसंबर मंगलवार नौवां युथ ODI 10:30 AM पाकिस्तान U19 बनाम UAE U19
16 दिसंबर मंगलवार दसवां युथ ODI 10:30 AM भारत U19 बनाम मलेशिया U19
17 दिसंबर बुधवार ग्यारहवां युथ ODI 10:30 AM बांग्लादेश U19 बनाम श्रीलंका U19
17 दिसंबर बुधवार बारहवां युथ ODI 10:30 AM अफगानिस्तान U19 बनाम नेपाल U19
19 दिसंबर शुक्रवार सेमीफाइनल 1 10:30 AM TBD बनाम TBD
19 दिसंबर शुक्रवार सेमीफाइनल 2 10:30 AM TBD बनाम TBD
21 दिसंबर रविवार फाइनल 10:30 AM TBD बनाम TBD

DUSU चुनाव के बाद CJP का विपक्ष पर हमला, बोले- बंटे विपक्ष का फायदा उठा रही है ABVP

'सेमीकॉन 2026' में 10 अरब डॉलर के निवेश का अनुमान, कंपनियों में दिख रहा उत्साह; उभरते प्लेयर आ रहे सामने

पहली बार PDA रथ से निकलेंगे अखिलेश यादव, 24 सितंबर को रायबरेली में MLA राहुल लोधी के घर लेंगे चाय की चुस्की

क्यों की गई थी रेलवे सुरक्षा बल की स्थापना, IB को करनी पड़ी थी सिफारिश, जानिए पूरा इतिहास

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना