भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप 2025 (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

Asia Cup 2025: भारत-पाक मैच ने लिखी नई कहानी, दुबई के मैदान पर हुई रिकॉर्ड्स की बारिश, नजर डालिए

IND vs PAK Match Record: 14 सितंबर के बाद 21 सितंबर को भी टीम इंडिया ने पाकिस्तान को एकतरफा अंदाज में शिकस्त दी। दुबई के मैदान पर बने सभी रिकॉर्ड्स के बारे में नीचे सिलसिलेवार तरीके से बताया गया है।

संजय सिंह बिष्ट

India vs Pakistan Match Record: बीते रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के एशिया कप 2025 सुपर-4 राउंड का मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले को टीम इंडिया 6 विकेट से अपने नाम कर लिया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 172 रन का स्कोर खड़ा किया। पाकिस्तान के द्वारा दिए इस स्कोर को टीम इंडिया ने अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर आसानी से हासिल कर लिया।

कुल मिलाकर कल का मैच 'द अभिषेक शो' रहा। उन्होंने पाकिस्तान गेंदबाजों की बखिया उधेड़ते कुल 74 रन बनाए। उनकी इस पारी में उनकी इस पारी में कुल 6 चौके और 5 छक्के शामिल थे। वहीं, शुभमन गिल ने 28 गेंदों में 8 चौको के मदद से 47 रन बनाए। पहले विकेट के लिए इन दोनों के बीच कुल 105 रन की रिकॉर्डतोड़ साझेदारी हुई। तिलक वर्मा ने भी 19 गेदों में 2 छक्को व 2 चौको की मदद से 30 रन की नाबाद पारी खेली। इस मुकाबले में रिकॉर्ड्स की झड़ी लग गई। आइए इन्हीं रिकॉर्ड्स के बारे में जान लेते हैं।

गिल-अभिषेक की शतकीय साझेदारी

भारत के युवा ओपनर शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ 105 रन की साझेदारी की। यह एशिया कप 2025 में किसी भी जोड़ी की पहली शतकीय पार्टनरशिप रही।

अभिषेक शर्मा के छक्कों का अर्धशतक

पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने 5 छक्के जड़े। इसी के साथ उन्होंने अपने टी20 अंतर्राष्ट्रीय करियर में 50 छक्के पूरे कर लिए। खास बात यह है कि उन्होंने यह उपलब्धि सिर्फ 331 गेंदों में हासिल की और एविन लुईस का रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे तेज 50 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए।

भारत का सातवीं बार दबदबा

टीम इंडिया ने पाकिस्तान को लगातार सातवीं बार हराया है (वनडे और टी20 मिलाकर)। पाकिस्तान ने भारत को आखिरी बार चार साल पहले एशिया कप सुपर-4 मैच में मात दी थी।

नई सलामी जोड़ी का कमाल

गिल और अभिषेक ने भारत के लिए बतौर सलामी बल्लेबाज पहली बार साथ में 100 से ज्यादा रन जोड़े। यह उनकी साझेदारी का शुरुआती दौर है, लेकिन उन्होंने शुरुआत में ही बड़ा कमाल कर दिखाया

पाकिस्तान का सर्वोच्च स्कोर

भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 171 रन बनाए, जो इस परिस्थिति में उनका अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है।

चेज करने वाली टीम का पलड़ा भारी

भारत-पाकिस्तान के पिछले 10 टी20 मुकाबलों में से 9 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम विजेता बनी है। सिर्फ एक बार, टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने 6 रन से जीत हासिल की थी।

भारतीय सलामी बल्लेबाजों का नया रिकॉर्ड

भारत की सलामी जोड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ पहली बार 100 रन से ज्यादा बनाए। इससे पहले 2012 में गौतम गंभीर और अजिंक्य रहाणे की 77 रन की साझेदारी सर्वश्रेष्ठ थी।

हार्दिक पांड्या का लगातार कमाल

हार्दिक पांड्या ने इस मैच में भी एक विकेट लिया। वह पाकिस्तान के खिलाफ खेले हर मुकाबले में विकेट लेने में सफल रहे हैं। इस बार उनका आंकड़ा पड़ोसियों के खिलाफ 15 विकेट तक पहुंच गया।

बुमराह का नया आंकड़ा

जसप्रीत बुमराह ने पाकिस्तान के खिलाफ पावरप्ले में तीन ओवर फेंके और 34 रन दिए। यह उनके करियर का पावरप्ले में सबसे महंगा स्पेल रहा। इससे पहले उन्होंने 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 31 रन दिए थे।

सबसे तेज अर्धशतक

अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ केवल 24 गेंदों में फिफ्टी पूरी की। वह अब पाकिस्तान के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक जमाने वाले भारतीय बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने युवराज सिंह को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 29 गेंदों में पचासा ठोका था।

अर्नब का कहर! यूपी में 13 की मौत, बिहार के 50 गांव जलमग्न, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गंगा एक्सप्रेसवे पर BJP विधायक की कार का एक्सीडेंट, टायर फटने के बाद खंभे से टकराई कार; सामने आया LIVE वीडियो

पहले BJP के लिए भर्ती करते थे ज्ञानेश कुमार, राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा? 2019 चुनाव से है कनेक्शन

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा

रील्स में दिखाती थीं सोना-कैश, घर में पड़ गई सेंध! कौन हैं YouTuber मधुमिता, जिनके गोल्ड पर पड़ी चोरों की नजर?