टॉम लैथम (सोर्स- सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

NZ vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा झटका, कप्तान टॉम लैथम हुए बाहर, ये खिलाड़ी संभालेगा टीम की कमान

पाकिस्तान को टी20 में रौंदने के बाद न्यूजीलैंड की टीम ODI की तैयारियों में जुट गई थी, लेकिन न्यूजीलैंड के लिए बुरी खबर ये है कि कप्तान टॉम लैथम चोट लगने की वजह से ODI सीरीज से बाहर हो गए हैं।

मृणाल पाठक

NZ vs PAK, Tom Latham: मौजूदा समय में पाकिस्तान न्यूजीलैंड दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खत्म होने के बाद अब तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज में न्यूजीलैंड की कमान टॉम लैथम के हाथों में थी, लेकिन अब सीरीज के शुरू होने से पहले ही कीवी टीम को बड़ झटका लगा है। टीम के कप्तान ही इस सीरीज से बाहर हो गे हैं।

दरअसल, पाकिस्तान को टी20 4-1 से रौंदने के बाद न्यूजीलैंड की टीम वनडे की तैयारियों में जुट गई थी, लेकिन सीरीज के शुरू होने से पहले टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम चोट लगने की वजह से इस पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। जिसके बाद माइकल ब्रेसवेल को टीम की कमान सौंपी गई है, जिन्होंने टी20 में भी कप्तानी की थी।

बता दें कि टॉम लैथम को प्रैक्टिस के दौरान हाथ में फ्रैक्चर हो गया है। इसी वजह से वह सीरीज से बाहर हो गए हैं। टीम मैनेजमेंट ने उनकी जगह टीम में हेनरी निकोल्स को शामिल किया है। जबकि इस सीरीज में रीस मारिउ को बल्लेबाजी कवर के तौर पर टीम में जगह मिली है। वहीं विल यंग अपने दूसरे बच्चे के जन्म की वजह से टीम से बाहर हो गए हैं।

गौरतलब है कि इस सीरीज के लिए न्यूजीलैंड के कई खिलाड़ी पहले से ही उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन इसके बाद भी न्यूजीलैंड के हेड कोच गैरी स्टीड को कोई टेंशन नहीं है, वह काफी सकारात्मक नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा, 'हमें इस सीरीज में लचीला होना होगा, क्योंकि कई खिलाड़ी पहले से ही अलग-अलग कारणों से अनुपलब्ध हैं। इससे दूसरे खिलाड़ियों को मौका मिलता है और पहली बार मारिउ को इस माहौल में लाना अच्छा है, साथ ही हेनरी निकोल्स का भी स्वागत है।'

उन्होंने आगे कहा, 'तीन महीने की चोट से वापसी के बाद हेनरी अच्छी फॉर्म में हैं और वह टीम में कौशल और अनुभव जोड़ेंगे। सीरीज की शुरुआत से पहले टॉम को कप्तान के तौर पर खोना निश्चित रूप से निराशाजनक है और हम उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। माइकल ब्रेसवेल के साथ टीम सुरक्षित हाथों में है, जिन्होंने टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है।'

जानकारी के लिए बता दें कि न्यूजीलैंड के कई खिलाड़ी इस समय भारत में आईपीएल 2025 में भाग ले रहे हैं। इसी वजह से न्यूजीसैंड के कई अहम खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ ना तो टी20 सीरीज खेलते दिखाई दिए और ना ही वनडे सीरीज खेलने वाले हैं।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, यूपी की 11 सीटों पर नजर

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट