टिनोटेंडा मापोसा (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

T20 World Cup में डेब्यू करते हुए टिनोटेंडा मापोसा ने बनाया एक अनचाहा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दुनिया के...

Tinotenda Maposa: टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मैच में भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराया। टिनोटेंडा मापोसा ने टी20 वर्ल्ड कप डेब्यू में दूसरा सबसे महंगा ओवर फेंककर रिकॉर्ड बनाया।

उज्जवल सिन्हा

Tinotenda Maposa Debut vs India: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 के 8वें मुकाबले में भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराया। इस जीत के साथ भारतीय टीम की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद कायम है। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था। इस मुकाबले में जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम किया।

जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज टिनोटेंडा मापोसा ने अपने टी20 वर्ल्ड कप के डेब्यू मैच में दूसरा सबसे महंगा ओवर फेंकने का शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया। भारतीय टीम के तीसरे और अपने स्पेल के पहले ओवर में उन्होंने 23 रन खर्च किए। उन्होंने इस ओवर में एक नो-बॉल और दो वाइड भी डाली। संजू सैमसन ने मापोसा के इस ओवर में एक सिक्स और दो चौके लगाए।

डेब्यू में सबसे मंहगा ओवर फेंकने का रिकॉर्ड टिकोलो के नाम

उल्लेखनीय है कि टी20 विश्व कप में सबसे महंगा ओवर फेंकने का शर्मनाक रिकॉर्ड स्टीव टिकोलो के नाम दर्ज है। साल 2007 में श्रीलंका के खिलाफ टिकोलो ने विश्व कप के अपने डेब्यू ओवर में 25 रन खर्च किए थे।

मुकाबले का हाल

मैच में भारतीय टीम ने टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 256 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए। टीम की तरफ से अभिषेक शर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों में 55 रनों की दमदार पारी खेली। वहीं, हार्दिक पांड्या ने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए महज 23 गेंदों में 50 रन बनाए। अंतिम ओवरों में तिलक वर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 16 गेंदों में 44 रनों की धमाकेदार पारी खेली। इसके साथ ही भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया। यह वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का सबसे बड़ा स्कोर भी है।

184 रन ही बना सकी जिम्बाब्वे की टीम

257 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 184 रन ही बना सकी। टीम की तरफ से ब्रायन बेनेट ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 59 गेंदों पर 97 रन बनाए। हालांकि, उन्हें बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका। गेंदबाजी में भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट निकाले, जबकि वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट चटकाए।

शिक्षक दिवस पर PM नरेंद्र मोदी आज SRCC के शताब्दी समारोह में होंगे शामिल, देश के छात्रों को करेंगे संबोधित

खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण मामले में बड़ा एक्शन, BJP नेता पर FIR, बेंगलुरु में SC-ST एक्ट के तहत केस दर्ज

Weather Alert: 5 सितंबर को MP-राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बरसेंगे बादल

Nepal Flood Rescue: त्रिशूली से एक भारतीय परिवार के 3 सदस्य रेस्क्यू, 5 साल का बच्चा भी शामिल; 275 अब भी लापता

केरलम में बड़ा हादसा, त्रिशूर में खड़ी लॉरी से टकराई कार, तमिलनाडु के कॉलेज के 8 छात्रों की दर्दनाक मौत