तिलक वर्मा (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

तिलक वर्मा की टेस्टिकुलर टॉर्शन की हुई सर्जरी, टी20 वर्ल्ड कप से हो सकते हैं बाहर

Tilak Varma: भारतीय टीम के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज तिलक वर्मा का राजकोट में एक इमरजेंसी ऑपरेशन किया गया है। तिलक वर्मा को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले तीन मुकाबले से बाहर कर दिया गया।

उज्जवल सिन्हा

Tilak Varma’s Emergency Surgery Explained: भारतीय टीम के मध्यक्रम बल्लेबाज तिलक वर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले तीन मुकाबले से बाहर हो गए हैं। बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज तिलक वर्मा का राजकोट में एक इमरजेंसी ऑपरेशन किया गया है। अचानक हुई सर्जरी की वजह से वह अब 5 मैचों की टी20 सीरीज से भी बाहर हो सकते हैं। तीन मैच से पहले ही बाहर हो गए हैं।

आईएएनएस मीडिया एजेंसी के अनुसार, तिलक वर्मा को बुधवार सुबह राजकोट में नाश्ते के बाद पेट में तेज दर्द हुआ। इसके बाद वर्मा को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां स्कैन से पता चला कि उन्हें ऑपरेशन की जरूरत है। बेंगलुरु में बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की मेडिकल टीम की सलाह के बाद वर्मा का सफल ऑपरेशन राजकोट के एक सुपर-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में किया गया। फिलहाल उनकी स्थिति ठीक है। शुक्रवार को उन्हें छुट्टी दी जा सकती है।

इमरजेंसी सर्जरी को ठीक होने में एक महीना लगता है

नाम न छापने की शर्त पर एक चिकित्सा विशेषज्ञ ने आईएएनएस को बताया कि इमरजेंसी सर्जरी से एथलीट को ठीक होने में ज्यादा से ज्यादा एक महीना लगता है। ठीक होने में कितना समय लगेगा, यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि टिशू डैमेज कितना ज्यादा हुआ है। इमरजेंसी की स्थिति में सिर्फ दर्द ही एक फैक्टर होता है क्योंकि ऑपरेशन एक बहुत ज्यादा इनरवेटेड स्ट्रक्चर पर किया जाता है, जहां यह खुद ही मुड़ जाता है और खून की आपूर्ति बंद कर देता है।

टी20 वर्ल्ड कप खेलने पर भी संदेह

ऑपरेशन के बाद तिलक वर्मा के टी20 विश्व कप खेलने पर संदेह है। टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी को हो रही है। भारत को अपना पहला मैच 7 फरवरी को यूएसए के खिलाफ खेलना है। न्यूजीलैंड के खिलाफ अगले महीने होने वाली टी20 सीरीज में उनके खेलने की संभावना कम है। टी20 विश्व कप में वह खेल पाएंगे या नहीं, इसके लिए हमें 1-2 तक इंतजार करना पड़ेगा।

भारत को लगेगा बड़ा झटका

न्यूजीलैंड सीरीज के लिए तिलक वर्मा की जगह किसी खिलाड़ी के नाम की घोषणा नहीं की गई है। तिलक वर्मा अगर विश्व कप से बाहर होते हैं, तो भारतीय टीम के लिए ये बड़ा झटका होगा। तिलक बेहद भरोसेमंद बल्लेबाज हैं और एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 20 रन पर 3 विकेट गंवाकर मुश्किल में फंसी भारतीय टीम को 53 गेंद पर नाबाद 69 रन की पारी खेलकर चैंपियन बना चुके हैं। तिलक ने 40 टी20 मैचों में 2 शतक और 6 अर्धशतक की बदौलत 1,183 रन बनाए हैं।

MLC Election 2026 LIVE: फतेहपुर-मुजफ्फरनगर में भिड़ें सपा-भाजपा कार्यकर्ता; 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतदान

अरुणाचल में तंबू लगा रही चीन की सेना, ITBP और PLA आमने-सामने; चीन को जवाब कैसे देगा भारत?

रेहान वाड्रा की तस्वीरें हटाने वालों को शशि थरूर ने कहा थैंक्यू, कांग्रेस MP ने ली चुटकी, बताया क्या था जरूरी

राहुल गांधी एक फेल प्रोडक्ट हैं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पेश किए सबूत

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव, ITBP चीफ के बयान से बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा