पाकिस्तान बनाम यूएई (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

Asia Cup से पहले पाकिस्तानी टीम की खुली पोल, गेंदबाजी हुई बेनकाब, हसन अली ने जमकर लुटाए रन

भले ही पाकिस्तान ने यूएई के खिलाफ 31 रनों से टी20 मुकाबला जीत लिया हो, लेकिन इस मैच में उसकी गेंदबाजी की पोल खुल गई। उसके तीन गेंदबाजों ने 4 ओवर में 42 से ज्यादा रन लुटाए।

संजय सिंह बिष्ट

Asia Cup 2025: एशिया कप से पहले पाकिस्तान, अफगानिस्तान और यूएई के बीच टी20 की ट्राई सीरीज खेली जा रही है। इस दौरान पाकिस्तान की टीम ने पहले अफगानिस्तान को शिकस्त दी। इसके बाद उसने यूएई को दूसरे मुकाबले में 31 रनों से शिकस्त दी। हालांकि ये मुकाबले पाकिस्तान ने जीत लिया, लेकिन इस मुकाबले के बाद उसकी पोल खुल गई। उसकी ये पोल गेंदबाजों के प्रदर्शन को लेकर है। यूएई के खिलाफ मुकाबले में पाकिस्तान के तीन गेंदबाजों को खूब मार पड़ी। खासकर यूएई के बल्लेबोजों ने हसन अली की जमकर बखिया उधेड़ी।

हसन अली को पाकिस्तान का सीनियर गेंदबाज माना जाता है। वो बीते कुछ सालों से पाकिस्तान की टीम में लगातार खेल रहे हैं। उनके पास बढ़िया पेस और अच्छी लाइन लेंथ है। इसके बावजूद यूएई के बल्लेबाजों ने उनपर खूब रन बनाए। इसके अलावा भी पाकिस्तान के कुछ अन्य गेंदबाजों ने इस मुकाबले में जमकर लुटाए।

यूएई के बल्लेबाजों ने हसन अली की लाइन लेंथ बिगाड़ी

इस वक्त हसन अली पाकिस्तान के प्रमुख गेंदबाजों में से एक हैं। एशिया कप 2025 में भी उनका टीम की प्लेइंग इलेवन में खेलना लगभग तय ही मान जा रहा है। ऐसे में इस टूर्नामेंट से ठीक पहले पाकिस्तान के इस गेंदबाज ने जमकर रन लुटाए हैं। हसन अली ने यूएई के खिलाफ टी20 मुकाबले में 4 ओवर कराए। इस दौरान 11.80 की महंगी इकोनॉमी के साथ 43 रन लुटाए। भले ही उन्हें तीन विकेट मिले हो, लेकिन यूएई जैसी टीम के खिलाफ रन गति को रोकने में कामयाब नहीं हो पाए।

हसन अली के अलावा पाकिस्तान दो अन्य गेंदबाज सलमान मिर्जा और सूफियान मुकीम ने भी खूब रन खर्च किए। बाएं हाथ के गेंदबाज सलमान मिर्जा ने भी 4 ओवर में 43 रन लुटाए। वहीं, सूफियान मुकीम ने 4 ओवर में 44 रन लुटा दिए। पाकिस्तानी टीम के लिए उसके गेंदबाजों का इतना रन लुटाना उसके लिए चिंता का सबब बन गया है।

14 सितंबर को होगा भारत-पाक मैच

एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से होने वाली है। वहीं, टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर से करेगी। 10 सितंबर को उसका मुकाबला यूएई के खिलाफ होगा। इसके बाद 14 सितंबर को भारतीय टीम अपने चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के सामने होगी। ये एशिया कप 2025 का बड़ा मुकाबला होगा। इस वक्त टीम इंडिया एशिया कप 2025 की फेवरेट टीम है।

MLC Election Results: महाराष्ट्र में महायुति को झटका, MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, सभी सीटों के परिणाम जारी

फिलीपींस में बिना नाम लिए पाकिस्तान को रक्षा मंत्री की दो टूक, ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण दिया

मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट, AAP ने 736 करोड़ की मनी ट्रेल और BJP से कनेक्शन का किया दावा

बैलेट बॉक्स, इस्तीफा दो से DK इट्स डन ब्रो तक, MLC चुनाव के नतीजों पर BJP ने कांग्रेस पर की मीम्स की बौछार

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट