माया राजेश्वरन रेवती और सानिया मिर्जा  सोर्स- सोशल मीडिया
क्रिकेट

भारतीय टेनिस खिलाड़ी माया राजेश्वरन रेवती ने रचा इतिहास, सानिया मिर्जा का 22 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

Youngest Indian Tennis Champion: टेनिस खिलाड़ी माया राजेश्वरन रेवती ने पुर्तगाल के लागोस में आयोजित ITF W35 टेनिस टूर्नामेंट के विमेंस सिंगल्स का खिताब जीतकर सानिया मिर्जा का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

राहुल उपाध्याय

Highlights:

  • माया राजेश्वरन रेवती ने सानिया मिर्जा का 22 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा।

  • फाइनल में स्पेन की सीलिया सरविनो को 6-4, 6-2 से मात दी।

  • मैच के दबाव और मानसिक तनाव को संभालने के लिए मन ही मन गाना गुनगुनाया।

Womens Singles Tennis: महज 17 साल की भारतीय टेनिस खिलाड़ी माया राजेश्वरन रेवती ने सानिया मिर्जा का 22 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए इतिहास रच दिया है। माया ने पुर्तगाल के लागोस में आयोजित ITF W35 टेनिस टूर्नामेंट का विमेंस सिंगल्स का खिताब जीतकर यह अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की।

17 साल 3 महीने की माया ने विमेंस सिंगल्स के फाइनल में स्पेन की सीलिया सरविनो को सीधे सेटों में 6-4, 6-2 से हराया। इससे पहले सानिया मिर्जा ने 2004 में 17 साल 10 महीने की उम्र में यह खिताब जीता था।

माया राजेश्वरन रेवती का रिकॉर्ड

इस खिताबी जीत के साथ ही माया यह प्रतिष्ठित टाइटल जीतने वाली अब सबसे युवा भारतीय टेनिस खिलाड़ी बन गई हैं। एक दिलचस्प संयोग यह भी है कि सानिया और माया दोनों ने ही 17 साल की उम्र में लागोस नाम की जगह पर ही यह खिताब जीते हैं।

हालांकि, सानिया मिर्जा ने 10 अक्टूबर 2004 को नाइजीरिया के लागोस में यह खिताबी जीत हासिल की थी, जबकि माया ने 11 अक्टूबर 2026 को पुर्तगाल के लागोस में यह इतिहास रचा।

टॉप सीड को हराकर शुरू किया था सफर

दुनिया की 1038वें नंबर की खिलाड़ी माया के लिए यह सफर आसान नहीं था। उन्होंने मुख्य ड्रॉ के पहले ही राउंड में टूर्नामेंट की टॉप सीड और वर्ल्ड नंबर-246 जुस्तिना मिकुलस्काइट को 7-6(1), 6-1 से हराकर बड़ा उलटफेर किया। पहले सेट में वह एक समय 0-5 से पिछड़ रही थीं, लेकिन उन्होंने गजब की वापसी करते हुए सेट को टाईब्रेकर में जीता।

इसके बाद दूसरे राउंड में उन्होंने अर्जेंटीना की बर्टा बोनार्डी को 6-2, 6-0 से और क्वार्टर फाइनल में आठवीं सीड तियान जियालिन को 6-2, 6-1 से मात दी। सेमीफाइनल में ब्रिटेन की ब्रिट डु प्री के खिलाफ वॉकओवर मिलने के बाद उन्होंने फाइनल का टिकट कटाया था।

तनाव दूर करने के लिए गुनगुनाया गाना

माया राजेश्वरन रेवती ने बताया कि फाइनल में पहला सेट जीतने के बाद उन पर अपना पहला प्रोफेशनल खिताब जीतने का भारी दबाव था। इस मानसिक तनाव को कम करने के लिए उन्होंने एक अनोखा तरीका अपनाया। उन्होंने सुबह सुने एक गाने को मन ही मन गुनगुनाना शुरू कर दिया, जिससे उनका ध्यान भटका और दबाव कम हुआ।

जीत के बाद बेहद खुश माया ने कहा कि पहला खिताब हमेशा खास होता है और इस जीत से उनका आत्मविश्वास काफी बढ़ा है कि वह अब बड़े स्तर पर भी मुकाबला कर सकती हैं।

चुनाव आयोग पर हमले को लेकर BJP का पलटवार, पीयूष गोयल ने राहुल गांधी से पूछे 10 तीखे सवाल

'नाना' ने ऐसे तय किया जनसंघ से राजभवन तक का सफर, जानिए क्यों PM मोदी हो गए थे इनकी इस स्टाइल के मुरीद

राहुल गांधी के घर विपक्षी नेताओं की टी पार्टी, चाय पर चर्चा के बाद गठबंधन करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस

विदेशी ताकतों के इशारे पर देश में अराजकता फैलाने की साजिश, एकनाथ शिंदे का राहुल गांधी और INDIA गठबंधन पर हमला

पहले महिला पुलिसकर्मी को गलत तरीके से छुआ, अब पत्रकार को धकेला भाजपा नेता ने राहुल गांधी पर दागे तीखे सवाल