भारतीय टीम (फोटो-स्क्रीनशॉट) 
क्रिकेट

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए लीड्स पहुंची टीम इंडिया, BCCI ने ट्रेन के सफर का जारी किया वीडियो

भारतीय टेस्ट टीम इंग्लैंड के खिलाफ पहले मुकाबले के लिए लीड्स पहुंच चुकी है। भारतीय टीम लंदन से लीड्स का सफर ट्रेन से पूरा किया। इस दौरान बीसीसीआई ने एक वीडियो भी जारी किया है।

उज्जवल सिन्हा

लीड्स: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 20 जून से लीड्स में होगी। इसके लिए टीम इंडिया हेडिंग्ल, लीड्स पहुंच चुकी है। भारतीय टीम लंदन से लीड्स तक का सफर ट्रेन से किया। इस दौरान ट्रेन में भारतीय टीम के किलाड़ी मस्ती करते हुए दिखाई दिए। जिसका वीडियो बीसीसीआई ने जारी किया है।

बीसीसीआई के इस वीडियो में सभी खिलाड़ी बारी-बारी से नजर आ रहे हैं। टीम लंदन से लीड्स के लिए रवाना होती है। जहां ट्रेन पर खिलाड़ी सेल्फी लेते और मस्ती करते हुए दिखाई देते हैं। वहीं वीडियो में केएल राहुल का निराला अंदाज दिखाई देता है। उनका फोटो टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल लेते हैं। यहां देखें वीडियो...

शुभमन गिल को बनाया गया कप्तान

रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान शुभमन गिल को बनाया गया है। गिल से इस सीरीज में काफी उम्मीदें होगी। गिल को रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे कप्तानों का जगह मिला है। अब उन्हें इन कप्तानों से भी बेहतर प्रदर्शन करके दिखाना है। वहीं पिछले महीने ही रोहित के संन्यास के बाद विराट कोहली ने भी टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है।

ऋषभ पंत पर रहेगी सबकी नजरें

इंग्लैंड दौरे पर जो टीम गई है वो युवा टीम है। इस टीम में सबसे सीनियर बल्लेबाज केएल राहुल है। जिन्होंने इंग्लैंड में खेले गए पिछली सीरीज में शतक बनाया था और बेहतर प्रदर्शन किया था। वहीं पंत पर भी सभी की नजरें रहेगी। क्योंकि आईपीएल में उनका फॉर्म ज्यादा अच्छा नहीं रहा था। हालांकि अंतिम मैच में शतक बनाकर उन्होंने फॉर्म में वापसी का संकेत दे दिया था। पंत को उपकप्तान बनाया गया है।

वहीं पहली बार टेस्ट टीम में साई सुदर्शन और अर्शदीप सिंह को शामिल किया गया है। साई सुदर्शन इस समय शानदार लय में हैं। उन्होंने आईपीएल में 700 से ज्यादा रन बनाए हैं। वहीं अर्शदीप पिछले कुछ समय से भारतीय टीम के लिए लिमिटेड ओवर में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। दोनों को इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में शामिल किया गया है।

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल