महिला विश्व कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान (सोर्स- एक्स @bcci) 
क्रिकेट

विश्व कप और ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, हरमनप्रीत संभालेंगी कमान, यहां देखें पूरा स्क्वाड

India Women's Team For World Cup: एशिया कप के लिए मेंस टीम के ऐलान के बाद बीसीसीआई ने महिला क्रिकेट विश्वकप 2025 और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है।

अभिषेक सिंह

ICC Women's World Cup: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एशिया कप के लिए मेंस टीम की घोषणा के बाद महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के लिए भी भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान हरमनप्रीत कौर संभालेंगी। वर्ल्ड कप का आगाज अगले महीने यानी सितंबर की 30 तारीख को होने जा रहा है, और भारत इसकी मेजबानी कर रहा है।

बीसीसीआई ने महिला वनडे विश्व कप के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे के लिए भी टीम की घोषणा की है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम को तीन एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेलनी है। जिसका आगाज 14 सितंबर को होने जा रहा है। इस टीम की कमान भी हरमनप्रीत कौर ही संभालेंगी।

श्री चरणी को मिला टीम में मौका

इंग्लैंड के साथ वनडे सीरीज़ में शानदार प्रदर्शन करने वाली तेज़ गेंदबाज़ क्रांति गौर को महिला वनडे विश्व कप टीम में शामिल किया गया है। इसके साथ ही अपनी फिरकी का जादू बिखेरने वाली श्री चरणी को भी वनडे महिला विश्व कप का टिकट मिल गया है। ये दोनों युवा खिलाड़ी पहला महिला वनडे विश्व कप खेलती नज़र आएंगी।

अमनजीत कौर खेलेंगी विश्व कप

भारत ने सयाली सतघरे को वनडे विश्व कप टीम में मौका नहीं दिया है। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज़ का हिस्सा रखा गया है। इसके साथ ही अमनजोत कौर को वनडे विश्व कप टीम में जगह मिली है जबकि उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर रखा गया है। महिला वनडे विश्व कप 2025 की भारतीय टीम में 2 विकेटकीपर-बल्लेबाजों को जगह दी गई है। इसमें ऋचा घोष और यास्तिका भाटिया शामिल हैं।

ODI वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), क्रांति गौड़, राधा यादव, अमनजोत कौर, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर) और स्नेह राणा।

विश्वकप के लिए रिजर्व प्लेयर: तेजल हसब्निस, प्रेमा रावत, प्रिया मिश्रा, उमा छेत्री, सयाली सतघरे और मिन्नू मणि को स्टैंडबाय खिलाड़ी के रूप में नामित किया गया है।

ऑस्ट्रेलिया ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), क्रांति गौड़, राधा यादव, सयाली सतघरे, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), स्नेह राणा।

BRICS Summit 2026 LIVE: चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग कल आएंगे भारत, शाम 5.45 बजे PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता