भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

नई टीम, नए कप्तान और जोश के साथ इंग्लैंड पहुंची टीम इंडिया, टेस्ट में चटाएंगे मेजबान को धूल

पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया इंग्लैंड पहुंच चुकी है। इस बार टीम नए जोश, नए खिलाड़ियों के साथ किसी विदेशी दौरे पर है। इससे पहले बीते गुरुवार को कप्तान शुभमन गिल ने कुछ महत्वपूर्ण बातों का जिक्र किया।

संजय सिंह बिष्ट

शुभमन गिल की अगुवाई में भारत की यंग स्टार इंग्लैंड पहुंच चुकी है। इस सीरीज में टीम इंडिया रोहित शर्मा और विराट कोहली के बिना किसी विदेशी दौरे में है। इन दोनों खिलाड़ियों ने हाल में ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। आगामी 20 जून से भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है।

इस दौरे में सबसे बड़ा सवाल खड़ा ये हो रहा है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली की जगह कौन बल्लेबाजी करेगा। लेकिन कोच गौतम गंभीर और शुभमन गिल को यकीन है कि वो जल्द ही इंग्लैंड के खिलाफ परफैक्ट प्लेइंग इलेवन बना लेंगे।

बीते गुरुवार 5 मई को भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि विराट कोहली और रोहित शर्मा की जगह भरना मुश्किल है। लेकिन टीम इसका दबाव नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि टीम के उपर हमें पूरा विश्वास है। इसके आगे उन्होंने कहा कि हम जल्द ही टीम इंडिया की नई प्लेइंग इलेवन बना लेंगे। हमारी टीम में बेहतरीन बल्लेबाज हैं, जो किसी भी कठिन वक्त में खेल सकते हैं।

इससे पहले टीम इंडिया ने साल 2007 में दौरे में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज अपने नाम की थी। अब करीब 17 साल के बाद शुभमन गिल की अगुवाई में टीम इंडिया फिर सीरीज जीतने के इरादे से इंग्लैंड के दौरे पर पहुंची है। फिलहाल टीम इंडिया इंग्लैंड पहुंच चुकी है और उसने प्रैक्टिस भी शुरु कर दी है।

भारतीय टीम का स्क्वॉड

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान/विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव। नए कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई में टीम इंडिया इंग्लैंड रवाना, 20 जनवरी से शुरू हो रही सीरीज

पहले टेस्ट में भारत के खिलाफ इंग्लैंड की टीम

बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्स, सैम कुक, जेमी ओवरटन, जोश टंग, क्रिस वोक्स।

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज शेड्यूल

  • पहला टेस्ट- 20-24 जून, 2025- हेडिंग्ले
  • दूसरा टेस्ट- 2-6 जुलाई, 2025- एजबेस्टन
  • तीसरा टेस्ट- 10-14 जुलाई, 2025- लॉर्ड्स
  • चौथा टेस्ट- 23-27 जुलाई, 2025- एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड
  • पांचवां टेस्ट- 31 जुलाई 4 अगस्त- किआ ओवल

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं