सरकार पर प्रियंका गांधी का वार, बोली बेरोजगारी और महंगाई रूपी रावण से जूझ रही जनता

Priyanka Gandhi Attacks The Government: गांधी मैदान पहुंची प्रियंका गांधी महंगाई के मुद्दे पर सरकार पर हमलावर नजर आई। उन्होंने कहा झूठ के खिलाफ इस लड़ाई में कांग्रेस सच्चाई के लिए लड़ रही है।
priyanka gandhi
प्रियंका गांधीसोर्स-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • महंगाई के मुद्दे पर सरकार पर हमलावर नजर आई कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा

  • आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने भी महंगाई के मुद्दे पर सरकार पर साधा निशाना

  • लाल किले पर दशहरा देखने गई प्रियंका ने कहा देश की जनता बेरोजगारी और महंगाई के रूप में रावण का सामना कर रही है

Priyanka Gandhi Attack On The Issue Of Inflation: दशहरा के मौके पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सरकार पर हमलावर नजर आई। उन्होंने बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए कहा कि आज देश की जनता बेरोजगारी और महंगाई रूपी रावण का सामना कर रहे हैं। प्रियंका ने आगे कहा कि झूठ के खिलाफ इस लड़ाई में कांग्रेस सच्चाई के लिए लड़ रही है।

प्रियंका गांधी ने दिल्ली में लाल किले के पास स्थित गांधी मैदान में रामलीला कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत में अपनी बात रखी। उन्होंने वहां भगवान राम की पूजा-अर्चना की और उनका आशीर्वाद लिया।

priyanka gandhi
WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, अब Status में 30 सेकंड तक लगाएं पसंदीदा गाना, ऐसे मिलेगा नया फीचर

प्रियंका गांधी ने क्या कहा?

दशहरा के मौके पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि लोग बेरोजगारी और महंगाई के रूप में रावण का सामना कर रहे हैं। उन्होंने जोर देते कहा कि झूठ के खिलाफ इस लड़ाई में हम सच के लिए लड़ रहे हैं।

प्रियंका गांधी ने कहा, यह हमारे लिए राजनीति करने का मौका नहीं है, इसलिए मैं सरकार को कोई खास संदेश नहीं दूंगी। मैं बस इतना कहूंगी कि आज पूरी जनता एक तरह के रावण का सामना कर रही है, जो बेरोजगारी और बढ़ती महंगाई के रूप में है।

priyanka gandhi
दिल्ली पुतला विवाद: AAP पर बरसे कपिल मिश्रा, बोले- कॉकरोच के पुतले से राजनीतिक दीमकों को हो रहा है दर्द

लालू यादव ने भी महंगाई को लेकर सरकार पर साधा निशाना

आरजेडी के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने भी ट्विट करके महंगाई के मुद्दे पर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा है कि विजयदशमी और दशहरा के पावन पर्व की समस्त देशवासियों को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान राम महंगाई रूपी रावण का भी संहार करें। जनता के जेब की लूट हर हाल में बंद होनी चाहिए।

priyanka gandhi
दशहरा समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण होना चाहिए

महंगाई बढ़ने से निशाने पर सरकार

वैश्विक उथल-पुथल के कारण पूरे विश्व में महंगाई का संकट है। भारत भी इससे अछूता नहीं है। देश में खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ने से जनता को जेब ढीली करनी पड़ रही है। महंगाई के मुद्दे पर विपक्ष सरकार को लगातार घेरने का प्रयास करती रहती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com