

कॉकरोच के पुतला दहन के बाद दिल्ली का सियासी पारा पहुंचा सांतवे आसमान।
आप ने उपराज्यपाल और दिल्ली पुलिस आयुक्त से शिकायक कर FIR की मांग की है।
दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा पुतला कॉकरोच का जला लेकिन दर्द उन दीमकों को हो रहा है, जो इस देश की राजनीतिक दीमकें हैं।
Cockroach Effigy Controversy Kapil Mishra Lashes Out At AAP: देश की राजधानी दिल्ली के पीतमपुरा के श्री केशव रामलीला समिति द्वारा दशहरा के मौके पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले के साथ 30 फुट ऊंचा कॉकरोच का भी पुतला जलाया गया। कॉकरोच के पुतला दहन के बाद दिल्ली की सियासत गर्मा गई है। इसको लेकर आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भरद्वाज ने शिकायत दर्ज कराई है।
आम आदमी पार्टी की शिकायत के बीच दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कॉकरोच के पुतले को गंदगी और अव्यवस्था का प्रतीक बताते हुए विरोधियों पर निशाना साधा। उनके बयान ने राजनीतिक विवाद को और हवा दे दी है।
दिल्ली के पीतमपुरा के श्री केशव रामलीला समिति द्वारा दशहरा के मौके पर कॉकरोच का 30 फुट ऊंचा पुतला जलाए जाने को लेकर आप की शिकायत पर दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा है कि जो पुतला जलाया जा रहा है, वह एक कॉकरोच का है, लेकिन दर्द उन दीमकों को हो रहा है, जो इस देश की राजनीतिक दीमकें हैं। जनता के पास इनसे निपटने के लिए अपना एक खास कीटनाशक है। कॉकरोच गंदगी और अव्यवस्था का प्रतीक है। लोग चाहते हैं कि ऐसे पुतले जलाए जाएं। उन्होंने आगे कहा कि जैसे-जैसे देश-विरोधी ताकतें सामने आती हैं, भारत में उनकी हार तय है।
दिल्ली आप के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली के उपराज्यपाल और दिल्ली पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर, NSP पीतमपुरा स्थित श्री केशव रामलीला समिति के आयोजकों (जिसमें समिति के अध्यक्ष बीजेपी के विधायक अशोक गोयल देवराहा और दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है।
अपनी शिकायत में सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि आयोजकों ने जानबूझकर हिंदू धार्मिक भावनाओं को आहत किया है और समुदायों के बीच दुश्मनी भड़काने की कोशिश की है।