शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या (फोटो- @BCCI) 
क्रिकेट

IND vs NED 1st Inning Highlight: शिवम दुबे का तूफानी अर्धशतक, टीम इंडिया ने खड़ा किया 194 रन का विशाल टारगेट

IND vs NED: भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड के सामने 193 रन का स्कोर खड़ा किया है। शिवम दुबे ने 31 गेंदों में 66 रन की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी खेली।

संजय सिंह बिष्ट

IND vs NED, T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 के 36वें मुकाबले में भारतीय टीम ने नीदरलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 193 रन बनाए। भारतीय टीम की ओर से शिवम दुबे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक 66 रन की पारी खेली। उनकी इस तेज पारी ने टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। नीदरलैंड की ओर से वीक सबसे सफल गेंदबाज रहे और उन्होंने दो विकेट हासिल किए।

शिवम दुबे ने विस्फोटक अंदाज में बनाए 66 रन

पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम को पहला झटका अभिषेक शर्मा के रूप में लगा, जो बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। यह लगातार तीसरा मैच रहा जब अभिषेक अपना खाता नहीं खोल सके। इसके बाद सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने तेज शुरुआत की और 7 गेंद में 18 रन बनाए, लेकिन वह भी ज्यादा देर टिक नहीं सके। तिलक वर्मा ने 27 गेंद में 31 रन की उपयोगी पारी खेली, जिसमें तीन चौके और एक छक्का शामिल रहा। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 28 गेंद में 34 रन बनाए और पारी को संभालने की कोशिश की। मध्यक्रम में शिवम दुबे ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंद में 66 रन बनाए, जिसमें चार चौके और 6 छक्के शामिल रहे। हार्दिक पांड्या ने भी 21 गेंद में 30 रन का योगदान दिया, जबकि रिंकू सिंह 6 रन ही बना सके।

प्लेइंग इलेवन में बदलाव और मैच की स्थिति

इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। टीम प्रबंधन ने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव करते हुए अक्षर पटेल और कुलदीप यादव की जगह वॉशिंगटन सुंदर और अर्शदीप सिंह को मौका दिया। दूसरी ओर नीदरलैंड ने भी एक बदलाव करते हुए नोह क्रोस को अंतिम एकादश में शामिल किया।

सुपर-8 में पहुंच चुका है भारत

भारतीय टीम लगातार तीन मुकाबले जीतकर पहले ही सुपर-8 चरण के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। अगले दौर में उसका सामना शानदार फॉर्म में चल रही साउथ अफ्रीका से होगा, जिससे मुकाबला काफी रोमांचक रहने की उम्मीद है। वहीं नीदरलैंड की टीम इस मैच के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गई है और उसका अभियान यहीं समाप्त हो गया।

भारत की प्लेइंग इलेवन

ईशान किशन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

नीदरलैंड की प्लेइंग इलेवन

माइकल लेविट, मैक्स ओ'डॉड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेट कीपर), ज़ैक लायन-कैशेट, रोएलोफ़ वैन डेर मर्व, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, नोआ क्रोस।

मछली शाकाहारी से आस्था का अपमान तक, अजय राय के भोज पर गरमाई सियासत, कहा- कथनी और करनी में अंतर

Monsoon Alert: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, ओडिशा-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश से मचेगा हाहाकार

Explainer: स्पेस से ही दुश्मन की मिसाइलों का पता लगाएगा भारत, दोहरी सुरक्षा तय, क्या है Space-Eye टेक्निकलॉजी?

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी