रोहित शर्मा (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND vs AFG: रोहित की वापसी तो विराट और हार्दिक बाहर; ऐसी हो सकती है धर्मशाला में Team India की प्लेइंग इलेवन

IND vs AFG 1st ODI: सीओई से फिटनेस क्लियरेंस मिलने के बाद रोहित शर्मा का अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में खेलना लगभग तय माना जा रहा है, जिससे भारतीय टीम को बड़ी मजबूती मिलेगी।

संजय सिंह बिष्ट

Team India Probable Playing XI against Afghanistan: भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच तीन वनडे मुकाबलों की सीरीज की शुरुआत आज यानी 13 जून से हो रही है। इस सीरीज का पहला मुकाबला धर्मशाला के क्रिकेट स्टेडियम में होगा। इस सीरीज से पहले भारतीय टीम व फैंस को विराट कोहली और हार्दिक पांड्या के रूप में बड़ा झटका लग चुका है। विराट कोहली चोट के कारण सीरीज से बाहर हैं। वहीं, हार्दिक पांड्या जांघ में खिचाव के कारण इस सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए।

रोहित हिट तो मामला फिट

वहीं, रोहित शर्मा के रूप में टीम इंडिया इस सीरीज में एक सीनियर खिलाड़ी के रूप में मैदान पर उतरने को तैयार है। हांलाकि, कुछ दिन पहले रोहित शर्मा की उपलब्धता को लेकर संशय बना हुआ था, लेकिन अब वो पूरी तरह से फिट होकर मैदान पर अपना जलवा दिखाने को तैयार हैं। इसी कड़ी में आइए अब भारत की प्लेइंग इलेवन के बारे में चर्चा कर लेते हैं।

गिल के साथ ओपनिंग को तैयार रोहित

बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) से रोहित शर्मा को ग्रीन सिग्नल मिल गया है। इससे पहले वो आईपीएल 2026 के दौरान हैम्स्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे थे। अब टीम इंडिया के लिए कप्तान शुभमन गिल के साथ वो पारी की शुरुआत करने को तैयार हैं। वहीं, विराट कोहली के बाहर होने से नंबर तीन पर ईशान किशन या यशस्वी जायसवाल पर खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।

हो सकता है इन खिलाड़ियों का डेब्यू

नंबर-4 पर श्रेयस अय्यर की जगह पक्की है। वहीं, केएल राहुल 5 तो 6 पर नितीश कुमार रेड्डी बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे। स्पिन ऑलराउंडर के रूप में वॉशिंगटन सुंदर टीम का हिस्सा हैं। उनके साथ कुलदीप यादव एक अन्य स्पिन गेंदबाज अपनी मौजूदगी से टीम को मजबूती दिलाएंगे। वहीं, तेज गेंदबाजी की कमान अर्शदीप सिंह के हाथों में होगी। आज के मैच में प्रिंस यादव या गुरनूर बरार में से एक को डेब्यू का मौका भी मिल सकता है।

अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, ईशान किशन/यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, प्रिंस यादव/गुरनूर बरार।

PM Narendra Modi Birthday Live: मोदी का जन्मदिन उज्जैन में भव्य रूप से मनाया गया, जलाए गए 30 लाख दीये

अमित शाह के खिलाफ UN पहुंची महुआ मोइत्रा, दर्ज कराई शिकायत, कहा- भारत सरकार से मांगें जानकारी

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP ने जलाया आशीर्वाद का दीया, आशुतोष रांका ने शिक्षा मंत्री को दिया अल्टीमेटम

UPI चार्ज पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, गौरव गोगोई ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- संसदीय समिति में नहीं हुई चर्चा

UPI पर GST की बात सिर्फ अफवाह, सरकार ने दी सफाई, कहा- MDR नियमों की कमियों को दूर करेंगे