जसप्रीत बुमराह (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

मैनचेस्टर टेस्ट में बुमराह पर बड़ा दारोमदार, 7 मैचों में रहा शानदार प्रदर्शन

IND vs ENG: इस वक्त टीम इंडिया में जसप्रीत बुमराह प्रमुख खिलाड़ी की भूमिका निभा रहे हैं। अगर बात करें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मुकाबलों की तो इस दौरान उन्होंने 32 विकेट अपने नाम किए।

संजय सिंह बिष्ट

Jasprit Bumrah: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मुकाबलों की सीरीज का चौथा मैच कल से खेला जाना है। अब तक सीरीज के तीन मैच खेले जा चुके हैं और इंग्लिश टीम 2-1 की बढ़त बनाए हुए है। सीरीज का चौथा मुकाबला 23 जुलाई से मैनटेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर खेला जाएगा। इस मुकाबले में जहां इंग्लिश टीम की नजर जीत दर्ज कर सीरीज को अपने नाम करने पर होगी। वहीं, शुभमन गिल की टीम इंडिया सीरीज को बराबरी पर लाना चाहेगी।

इंग्लैंड सीरीज में टीम इंडिया के लिए जसप्रीत बुमराह का रोल अहम रहा है। उनके लिए कुछ समय पहले खबर आई थी कि वो सीरीज का चौथा मैच खेलते हुए नजर आएंगे। ऐसे में मैनचेस्टर टेस्ट के दौरान जसप्रीत बुमराह का रोल अहम रहने वाला है। पिछले सात मुकाबलों में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

5 मैच में 32 विकेट

इस वक्त टीम इंडिया में जसप्रीत बुमराह प्रमुख खिलाड़ी की भूमिका निभा रहे हैं। अगर बात करें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मुकाबलों की तो इस दौरान उन्होंने 32 विकेट अपने नाम किए। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ चल रही सीरीज में अब तक उन्होंने 12 विकेट चटकाए हैं। उनकी ये गेंदबाजी सीरीज में भारत की उम्मीदों को बढ़ा रही है। मैनचेस्टर टेस्ट में टीम इंडिया के लिए उन पर बड़े विकेट लेने की जिम्मेदारी होगी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुमराह ने टीम इंडिया के लिए बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया था। इस दौरान उनका औसत अन्य गेंदबाजों से अच्छा रहा था। बुमराह ने पर्थ टेस्ट मुकाबले में 8 विकेट चटकाए थे। इसके बाद एडिलेड में 4 और सिडनी टेस्ट में कुल 2 विकेट अपने नाम किए थे। वहीं, तीसरे और चौथे टेस्ट मुकाबले में बुमराह ने 9-9 विकेट लिए थे। इस दौरान उनका औसत 13.06 का रहा था।

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से पहले जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड को ध्यान में रखते हुए तीन मुकाबलों में खेलने की बात की गई थी। अब तक वो दो मुकाबले खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी गेंदबाजी से तहलका मचाया हुआ था। लीड्स में उन्होंने 5 विकेट अपने नाम किए थे। वहीं, अपने दूसरे व सीरीज के तीसरे मुकाबले दौरान उन्होंने 7 विकेट चटकाए थे। अब चौथे टेस्ट में फैंस को उनसे इसी प्रकार के प्रदर्शन की उम्मीद है।

जिस जनसंघ की कोख से निकली आज की BJP, उसका महाराष्ट्र और RSS से क्या था असली कनेक्शन?

ये हैं जनसंघ के खत्म होने के 3 असली कारण, आपातकाल में लिखी गयी थी पटकथा, फिर हुआ सबसे ताकतवर पार्टी का जन्म

सरकार पर प्रियंका गांधी का वार, बोली बेरोजगारी और महंगाई रूपी रावण से जूझ रही जनता

एकनाथ शिंदे जल्द बनेंगे CM, जो रास्ते में आएगा उसका...दशहरा रैली में शिवसेना के मंत्री के दावे से हड़कंप!

दिल्ली पुतला विवाद: AAP पर बरसे कपिल मिश्रा, बोले- कॉकरोच के पुतले से राजनीतिक दीमकों को हो रहा है दर्द