तमीम इकबाल (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

कभी रिटायरमेंट पर फूट-फूटकर रोए थे...अब बन गए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अंतरिम अध्यक्ष, कौन हैं तमीम इकबाल?

Tamim Iqbal बांग्लादेश के सफल सलामी बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रहे हैं, जिनके नाम 15,000 से ज्यादा रन हैं। अब उन्हें BCB का नया अध्यक्ष बनाया गया है, जहां वे नई दिशा देने की जिम्मेदारी संभालेंगे।

संजय सिंह बिष्ट

Bangladesh Cricket Board President Tamim Iqbal: तमीम इकबाल का नाम बांग्लादेशी क्रिकेट इतिहास में खास जगह रखता है। 20 मार्च 1989 को चटगांव में जन्मे तमीम एक प्रतिष्ठित क्रिकेट परिवार से आते हैं। उनके भाई नफीस इकबाल और चाचा अकरम खान पहले ही देश का प्रतिनिधित्व कर चुके थे, लेकिन तमीम ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से अलग पहचान बनाई। 2007 के विश्व कप में भारत के खिलाफ उनकी आक्रामक पारी ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। उस मुकाबले में उन्होंने अनुभवी गेंदबाजों के खिलाफ निडर बल्लेबाजी कर सबका ध्यान खींचा।

रिकॉर्ड्स और कप्तानी में शानदार सफर

तमीम इकबाल बांग्लादेश के इकलौते बल्लेबाज हैं जिन्होंने टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट में शतक जड़ा है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 15,000 से ज्यादा रन बनाकर उन्होंने खुद को देश के महानतम बल्लेबाजों में शामिल किया है। सलामी बल्लेबाज के तौर पर उनकी तकनीक और आक्रामक शैली ने उन्हें टीम की रीढ़ बनाया। कप्तान के रूप में भी उन्होंने टीम को कई अहम जीत दिलाई और आईसीसी रैंकिंग में सुधार करने में योगदान दिया।

विवाद और चुनौतियों से भरा करियर

तमीम का करियर केवल उपलब्धियों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसमें कई उतार-चढ़ाव भी देखने को मिले। बोर्ड के साथ मतभेद और लगातार चोटों ने उनके खेल को प्रभावित किया। 2023 में अचानक संन्यास और फिर वापसी के फैसले ने काफी सुर्खियां बटोरीं। अपनी बेबाक राय रखने के कारण उन्हें कई बार प्रशासनिक मुश्किलों का सामना करना पड़ा, लेकिन फैंस के बीच उनकी लोकप्रियता हमेशा बरकरार रही।

बीसीबी अध्यक्ष के रूप में नई जिम्मेदारी

अब 2026 में तमीम इकबाल ने एक नई भूमिका संभाली है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें अपना नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह फैसला अमीनुल इस्लाम बुलबुल की बर्खास्तगी के बाद लिया गया। 37 साल की उम्र में बोर्ड की कमान संभालना उनके लिए बड़ी चुनौती है, क्योंकि इस समय बोर्ड कई विवादों से जूझ रहा है। तमीम की क्रिकेट समझ और खिलाड़ियों के बीच उनकी मजबूत पकड़ को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि वह बांग्लादेश क्रिकेट में पारदर्शिता और अनुशासन को फिर से स्थापित करेंगे। मैदान पर अपनी छाप छोड़ने के बाद अब उनकी नजर प्रशासनिक स्तर पर टीम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने पर है।

प्रामाणिक वोटर लिस्ट से ही मजबूत होगा लोकतंत्र... SIR के समर्थन में बोले VHP प्रवक्ता श्रीराज नायर

CJP Protest LIVE: सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद सरकार ने बदला फैसला, 57 की जगह 45 मेट्रो स्टेशन ही रहेंगे बंद

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले प्रकाश आंबेडकर का हमला, सत्ता और विपक्ष दोनों पर लगाया दबाने की राजनीति का आरोप

मेट्रो, ट्रेन, इंटरनेट और शराब की दुकानों पर पाबंदी, दिल्ली में कल क्या खुलेगा-क्या बंद?

INDIA ब्लॉक से ठाकरे गुट ने क्यों बनाई दूरी? राष्ट्रपति से मुलाकात में नहीं होंगे शामिल, CM फडणवीस ने कसा तंज