उस्मान तारिक (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

रफ्तार, स्पिन और विवाद..पाक गेंदबाजों पर क्यों लगता है चकिंग का आरोप? जानिए अख्तर से लेकर अजमल तक की कहानी

Usman Tariq Bowling Action: पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक के बॉलिंग एक्शन पर फिर सवाल उठे हैं। उन पर पहले भी दो बार चकिंग के आरोप लग चुके हैं। पाकिस्तानी गेंदबाजों पर ऐसे आरोप लगना नया नहीं है।

संजय सिंह बिष्ट

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान ने ग्रुप-ए के मुकाबले में यूएसए को 32 रन से हराया। इस मैच में पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग 11 में स्पिन गेंदबाज उस्मान तारिक को मौका दिया, जिन्होंने चार ओवर में 27 रन देकर तीन विकेट लिए। हालांकि उनके प्रदर्शन से ज्यादा चर्चा उनके गेंदबाजी एक्शन को लेकर हो रही है। कई क्रिकेट एक्सपर्ट उनके एक्शन पर चकिंग का आरोप लगा रहे हैं, जिसे आम बोलचाल में भट्टा गेंदबाजी भी कहा जाता है। पाकिस्तान के गेंदबाजों पर पहले भी इस तरह के आरोप लगते रहे हैं और कुछ खिलाड़ियों के करियर पर इसका असर भी पड़ा है।

उस्मान तारिक के एक्शन की पहले भी हो चुकी है जांच

पाकिस्तानी टीम उस्मान तारिक को टी20 वर्ल्ड कप में एक अहम गेंदबाज के रूप में देख रही है, लेकिन उनके एक्शन को लेकर उठ रहे सवाल चर्चा का विषय बने हुए हैं। अभी तक आईसीसी की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इससे पहले पाकिस्तान सुपर लीग के दौरान उस्मान तारिक के एक्शन की दो बार जांच हो चुकी है और दोनों बार उनका एक्शन नियमों के मुताबिक सही पाया गया था।

मोहम्मद हफीज को झेलना पड़ा था बैन

पाकिस्तान के अनुभवी खिलाड़ी मोहम्मद हफीज ने कई मैचों में बल्लेबाजी और गेंदबाजी से टीम को जीत दिलाई है, लेकिन उनके गेंदबाजी एक्शन पर भी कई बार सवाल उठे। साल 2015 में बायोमैकेनिकल टेस्ट के दौरान उनका एक्शन गलत पाया गया, जिसके बाद उन्हें एक साल तक गेंदबाजी करने से प्रतिबंधित कर दिया गया था।

शोएब अख्तर और शाहिद अफरीदी पर भी उठे थे सवाल

दुनिया के तेजतर्रार गेंदबाजों में गिने जाने वाले शोएब अख्तर के एक्शन पर भी साल 1999 में सवाल खड़े हुए थे, हालांकि बाद में उन्हें क्लीन चिट मिल गई थी। मेडिकल जांच में उनके कोहनी मुड़ने की वजह हाइपरमोबिलिटी बताई गई थी। वहीं शाहिद अफरीदी के गेंदबाजी एक्शन पर भी समय-समय पर चकिंग के आरोप लगे, लेकिन उन्हें कभी बैन का सामना नहीं करना पड़ा।

सईद अजमल के करियर पर पड़ा असर

पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर सईद अजमल एक समय टीम के मुख्य गेंदबाज थे और तीनों फॉर्मेट में प्रभावी प्रदर्शन कर रहे थे। साल 2014 में आईसीसी की 15 डिग्री कोहनी एक्सटेंशन सीमा पार करने के कारण उनका एक्शन अवैध पाया गया। इसके बाद उन्हें अपने एक्शन में बदलाव करना पड़ा, लेकिन वापसी के बाद वह पहले जैसी सफलता हासिल नहीं कर सके और धीरे-धीरे टीम से बाहर हो गए।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा