इंग्लैंड बनाम श्रीलंका (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

T20 World Cup Super-8: फिल साल्ट का अर्धशतक, इंग्लैंड ने श्रीलंका को दिया 147 रनों का टारगेट

ICC Men's T20 World Cup 2026 के सुपर-8 में इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ 146/9 बनाए। फिल साल्ट की अर्धशतकीय पारी ने टीम को संभाला, श्रीलंका को जीत के लिए 147 रनों का लक्ष्य मिला।

उज्जवल सिन्हा

England vs Sri Lanka, Super-8: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड शुरू हो चुका है। सुपर-8 राउंड का दूसरा मुकाबला इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए। श्रीलंका को जीत के लिए 147 रनों का टारगेट मिला है।

श्रीलंका के पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। जोस बटलर 7 रन बनाकर 16 के स्कोर पर आउट हो गए। उसके बाद जेकब बेथेल 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वहीं टॉम बैंटन रन आउट के रूप में पवेलियन लौटे। टॉम बैंटन ने 6 रन बनाए। 49 के स्कोर पर इंग्लैंड को तीन झटके लगे।

फिल साल्ट की अर्धशतकीय पारी

हालांकि, एक छोर पर फिल साल्ट टिके रहे और रन गति को बढ़ाते रहे। लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते रहा। हैरी ब्रूक 14 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद सैम करन 11 रन बनाकर चलते बने। इसी बीच फिल साल्ट ने अपना अर्धशतक पूरा किया। साल्ट 40 गेंदों में 62 रन बनाकर आउट हो गए। इस दौरान 6 चौके और 2 छक्के लगाए। अंत में विल जैक्स ने 21 और जेमी ओवर्टन ने 10 रनों की पारी खेलकर इंग्लैंड को 20 ओवर की समाप्ति के बाद 146 रनों तक पहुंचाया। इंग्लैंड के लिए दुनिथ वेल्लालगे ने 3 विकेट चटकाए। उसके अलावा मदुशंका ने 2, तीक्षणा ने 2 और चमीरा ने 1 विकेट चटकाए।

श्रीलंका को जीत के लिए बनाने होंगे 147 रन

श्रीलंका को इस मुकाबले को जीतने के लिए 147 रन बनाने होंगे। वहीं टीम को निसांका और कुसल मेंडिस से बहुत उम्मीदें होगी। वहीं कामिल मिशारा के अच्छे शुरुआत की जरूरत होगी। जबकि इंग्लैंड के गेंदबाज श्रीलंका को शुरुआती झटके देकर मुकाबले में बने रहने की कोशिश करेंगे।

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन

पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेट कीपर), पवन रथनायके, कामिंडू मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), दुनिथ वेल्लालगे, दुशान हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, महिश तीक्षाणा, दिलशान मदुशंका।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद।

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें