श्रीलंका क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

टी-20 विश्व कप 2026 के लिए श्रीलंका ने किया स्क्वॉड का ऐलान, इस कप्तान के साथ मैदान पर उतरेगी टीम

Sri Lanka T20 World Cup Squad: टी-20 विश्व कप 2026 में 20 टीमें हिस्सा लेंगी। भारत और श्रीलंका की मेजबानी में 7 फरवरी से शुरू होने वाले टूर्नामेंट के लिए सभी टीमों ने तैयारी शुरू कर दी है।

संजय सिंह बिष्ट

T20 World Cup 2026 squad: टी-20 विश्व कप 2026 का आयोजन भारत और पाकिस्तान की मेजबानी में किया जाएगा। टूर्नामेंट की शुरुआत 7 फरवरी से होगी और फाइनल मुकाबला 8 मार्च को खेला जाएगा। इस बार विश्व कप में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट के लिए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अपनी प्रारंभिक टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में नए कप्तान की एंट्री हुई है और कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। श्रीलंका ने इससे पहले 2014 में टी-20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था।

नए कप्तान दासुन शनाका की नियुक्ति

श्रीलंका टीम के लिए इस बार कप्तानी का जिम्मा चरित असालंका से हटाकर दासुन शनाका को सौंपा गया है। असालंका को उनके लगातार खराब प्रदर्शन के कारण कप्तानी से हटाया गया। शनाका की कप्तानी में टीम नई रणनीति के साथ विश्व कप में उतरेगी और युवा खिलाड़ियों को मौके दिए जाएंगे। यह बदलाव टीम के लिए ताज़ा ऊर्जा और सुधार की दिशा में कदम साबित हो सकता है।

टीमें चार ग्रुप में बंटी हैं

ग्रुप ए: भारत, अमेरिका, नामीबिया, नीदरलैंड, पाकिस्तान ग्रुप बी: ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, आयरलैंड, ओमान ग्रुप सी: इंग्लैंड, वेस्ट इंडीज, बांग्लादेश, इटली, नेपाल ग्रुप डी: दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, कनाडा, संयुक्त अरब अमीरात

पाकिस्तान के खिलाफ तैयारी के लिए दौरा

टी-20 विश्व कप से पहले पाकिस्तान टीम श्रीलंका का दौरा करेगी। इस दौरे में दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। पहला मुकाबला 7 जनवरी, दूसरा 9 जनवरी और तीसरा 11 जनवरी को होगा। यह श्रृंखला श्रीलंका के खिलाड़ियों को विश्व कप के लिए तैयार करने का अहम मौका साबित होगी।

श्रीलंका टीम का स्क्वॉड

दासुन शनाका, पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कामिल मिशारा, कुसल परेरा, धनंजय डी सिल्वा, निरोशन डिकवेला, जेनिथ लियानगे, चैरिथ असलांका, कामिंडु मेंडिस, पवन रथनायके, सहान अराचिगे, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेललागे, मिलन रथनायके, नुवान तुषारा, ईशान मलिंगा, दुष्मंथा चमीरा, प्रमोद मदुशन, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका, महेश थीक्षाना, दुशान हेमंथा, विजयकांत व्यासकांत और ट्रैवीन मैथ्यू

श्रीलंका की टीम नए कप्तान के नेतृत्व में विश्व कप में अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। युवा खिलाड़ियों और अनुभवी खिलाड़ियों का मिश्रण टीम को संतुलित और आक्रामक बनाता है।

LPU में फिर मचा बवाल! बेकाबू भीड़ ने की तोड़फोड़, कई वाहनों को किया आग के हवाले

मुंबई पुलिस ने अभिजीत दीपके को दिखाया ठेंगा! प्रोटेस्ट की नहीं मिली इजाजत, CJP प्रमुख ने बताया अगला प्लान

CEC Resignation Rule: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के बाद कैसे चलता है चुनाव आयोग? VIDEO

देश को मिली पहली LNG ट्रेन! गृहमंत्री ने साबरमती स्टेशन से दिखाई हरी झंडी, रेलमंत्री को लेकर दिया बड़ा बयान

Ambala Building Collapse: अंबाला में भरभराकर गिरी निर्माणाधीन इमारत, 4 मजदूरों की मौत; कई मलबे में दबे