साहिबजादा फरहान (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

T20 World Cup 2026: फरहान की तूफानी पारी, पाकिस्तान ने नामीबिया को दिया 200 रनों का बड़ा टारगेट

Sahibzada Farhan Century: साहिबजादा फरहान के नाबाद शतकीय पारी के बदौलत पाकिस्तान की टीम नामीबिया को 200 रनों का टारगेट दिया। पाकिस्तान इस मुकाबले को जीतकर सुपर-8 में पहुंच जाएगी।

उज्जवल सिन्हा

Pakistan vs Namibia, 35th Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 35वां मुकाबला पाकिस्तान और नामीबिया के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में साहिबजादा फरहान की शतकीय पारी के बदौलत पाकिस्तान ने 199 रन बनाए। नामीबिया को इस मुकाबले को जीतने के लिए 200 रन बनाने होंगे।

सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी पाकिस्तानी टीम ने निर्धारित ओवरों में 3 विकेट खोकर 199 रन बनाए। इस टीम को साहिबजादा फरहान ने सईम अयूब के साथ मिलकर शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 5.1 ओवरों में 40 रन की साझेदारी की।

सईम 12 गेंदों में 2 चौकों के साथ 14 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद सलमान आगा ने साहिबजादा फरहान के साथ दूसरे विकेट के लिए 42 गेंदों में 67 रन की साझेदारी की। सलमान 23 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों के साथ 38 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस टीम को 118 के स्कोर तक तीसरा झटका लगा, जिसके बाद साहिबजादा फरहान ने शादाब खान के साथ 40 गेंदों में 81 रन की अटूट साझेदारी करते हुए पाकिस्तान को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

साहिबजादा फरहान का शतक

साहिबजादा फरहान 58 गेंदों में 4 छक्कों और 11 चौकों के साथ 100 रन बनाकर नाबाद रहे। साहिबजादा फरहान टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले पाकिस्तान के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले यह कारनामा अहमद शाहजाद ने किया था। वहीं अंत में शाबाद ने 22 गेंदों में 3 छक्कों और 1 चौके के साथ 36 रन की नाबाद पारी खेली। नामीबिया की तरफ से जैक ब्रसेल ने 48 रन देकर 2 विकेट हासिल किए, जबकि कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने 1 विकेट निकाला।

तीसरे स्थान पर है पाकिस्तान

पाकिस्तानी टीम 3 में से 1 मैच गंवाकर ग्रुप-ए की प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर मौजूद है, जबकि नीदरलैंड 3 में से 1 मैच जीतकर चौथे पायदान पर है। इस ग्रुप में पाकिस्तान से ऊपर यूएसए है, जिसने 4 में से 2 मैच जीते हैं। फिलहाल ये तीनों ही टीमें सुपर-8 की दावेदार हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), ख्वाजा नफे, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा और उस्मान तारिक।

नामीबिया: लोरेन स्टीनकैंप, जान फ्रिलिंक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), अलेक्जेंडर वोल्शेंक, जेजे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज और जैक ब्रसेल।

अभिजीत दीपके समेत 5 लोगों पर एफआईआर, सरकारी स्कूल में घुसकर हंगामा करने का आरोप, रुकेगा स्कूल ठीक करो अभियान?

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

POWERGRID Vacancy 2026: अप्रेंटिस के 270 पदों पर भर्ती, 25 अगस्त से आवेदन शुरू; जानें योग्यता व स्टाइपेंड

अखिलेश यादव ने गिनाए परिवारवाद के फायदे, बताया- आखिर क्यों नहीं टूटी समाजवादी पार्टी

महाराष्ट्र में होगा जंतर मंतर से बड़ा आंदोलन! कांग्रेस सांसद का बड़ा दावा, बोलीं- हम जेल भी जाने को तैयार हैं