रोहित शर्मा (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

T20 World Cup 2026 से पहले रोहित शर्मा की टीम इंडिया को चेतावनी, बताया विश्व कप में क्या होगा सबसे बड़ा खतरा

Indian Cricket Team: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले रोहित शर्मा ने भारत की बड़ी चुनौती बताई है। ओस के चलते गेंदबाजी संतुलन मुश्किल होगा। कुलदीप और वरुण को साथ खिलाना सबसे बड़ा सवाल रहेगा।

संजय सिंह बिष्ट

Rohit Sharma about T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत में अब सिर्फ एक हफ्ते का समय बचा है। भारत इस टूर्नामेंट में खिताब के सबसे मजबूत दावेदारों में शामिल है। वर्ल्ड नंबर-1 टी20 टीम ने पिछले एक साल में शानदार प्रदर्शन किया है, जिसके चलते माना जा रहा है कि टीम आसानी से सेमीफाइनल तक पहुंच सकती है। हालांकि, पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इससे पूरी तरह सहमत नहीं हैं। उनका मानना है कि भारत के लिए यह सफर उतना सरल नहीं होगा, जितना बाहर से नजर आता है।

टीम मैनेजमेंट के सामने सबसे बड़ा सवाल

टूर्नामेंट से पहले रोहित शर्मा ने भारतीय टीम की सबसे बड़ी चुनौती पर खुलकर बात की। उनके मुताबिक, कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर के सामने सबसे अहम सवाल यही होगा कि कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती दोनों को एक साथ खिलाया जाए या फिर पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ वरुण पर भरोसा किया जाए। यह फैसला सीधे तौर पर टीम के संतुलन को प्रभावित करेगा।

स्पिन अटैक भारत की ताकत

पिछले एक साल में भारत ने अपने स्पिन अटैक पर जबरदस्त भरोसा दिखाया है। वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने मिलकर कई मैचों में विपक्षी बल्लेबाजों को परेशान किया है। मिडिल ओवर्स में विकेट निकालने की जिम्मेदारी इन स्पिनर्स ने बखूबी निभाई है। यही वजह है कि स्पिन भारत की सबसे बड़ी ताकत मानी जा रही है।

ओस बदल सकती है मैच का रुख

रोहित शर्मा ने चेतावनी दी कि टूर्नामेंट के दौरान मौसम बड़ी भूमिका निभा सकता है। सर्दी से गर्मी की ओर बढ़ते मौसम में शाम के मैचों के दौरान भारी ओस देखने को मिल सकती है। ओस का असर स्पिन गेंदबाजी पर पड़ता है, जिससे गेंद पकड़ में नहीं आती और स्पिनर्स की धार कम हो जाती है। ऐसे में भारत की रणनीति पर असर पड़ सकता है।

रोहित शर्मा का बयान

रोहित शर्मा ने कहा, ‘सूर्यकुमार यादव और गौतम गंभीर के लिए सबसे बड़ी चुनौती यही होगी कि कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती को एक साथ कैसे खिलाया जाए। अगर आप यह कॉम्बिनेशन चाहते हैं, तो आपको सिर्फ दो तेज गेंदबाजों के साथ उतरना होगा, जो आसान फैसला नहीं है।’

तेज गेंदबाजी पर असर

अगर भारत अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती के साथ तीन स्पिनर्स खिलाता है, तो टीम को किसी अहम तेज गेंदबाज को बाहर बैठाना पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में अर्शदीप सिंह जैसे गेंदबाज को ड्रॉप करना मुश्किल फैसला होगा। तब भारत के पास जसप्रीत बुमराह एकमात्र स्पेशलिस्ट तेज गेंदबाज रहेंगे, जबकि हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे को ऑलराउंडर के रूप में तेज गेंदबाजी का जिम्मा संभालना होगा।

रोहित शर्मा के मुताबिक, इस टूर्नामेंट में फिक्स प्लेइंग इलेवन चुनना आसान नहीं होगा। किसी भी खिलाड़ी को बाहर करना मतलब दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक को ड्रॉप करना। भारत अपने टी20 वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत 7 फरवरी को अमेरिका के खिलाफ करेगा और ग्रुप स्टेज के मैच मुंबई, दिल्ली, कोलंबो और अहमदाबाद में खेले जाएंगे।

भगवान कृष्ण के बाद धीरेंद्र शास्त्री का एक और विवादित बयान, बोले-राम जी के थे 5 बाप

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR दर्ज, पप्पू यादव की निकली भड़ास; कहा- श्रीकृष्ण का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे

हेमंत का राहुल गांधी पर वार: बोले- खड़गे के बरामदे में ही पीएम बन सकते हैं राहुल, मॉक पार्लियामेंट पर कसा तंज!

How To File Online FIR: पुलिस स्टेशन गए बिना ऑनलाइन FIR कैसे दर्ज करें? जानें Step By Step पूरा प्रोसेस

प्रदर्शन के नाम पर कब्जा नहीं कर सकते...जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- तय हो समय और जगह