पाकिस्तान (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

T20 World Cup: भारत के खिलाफ ऐसी हो सकती है पाकिस्तान की प्लेइंग-11, चार प्रमुख गेंदबाजों के साथ उतरेगा पाक

Pakistan: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को कोलंबो में भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला होगा। पाकिस्तान चार विशेषज्ञ गेंदबाजों के साथ उतर सकता है, जबकि भारत अभिषेक शर्मा की वापसी करेगा।

उज्जवल सिन्हा

Pakistan Playing-11 Prediction: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को महामुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच होने जा रहा है। पाकिस्तान रविवार को कोलंबो में चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप के अहम मुकाबले में दो स्पिनर और दो तेज गेंदबाज सहित चार विशेषज्ञ गेंदबाजों के साथ उतर सकता है।

टीम के करीबी सूत्रों के अनुसार, मुख्य कोच माइक हेसन और कप्तान सलमान अली आगा दो स्पिनरों में अबरार अहमद और उस्मान तारिक के साथ उतरेंगे। वहीं तेज गेंदबाज के तौर पर शाहीन शाह अफरीदी और सलमान मिर्जा को प्लेइंग-11 में शामिल करने को इच्छुक हैं। सूत्र ने बताया कि टीम प्रबंधन शादाब खान, मोहम्मद नवाज और फहीम अशरफ में से किसी एक ऑलराउंडर को बाहर करने पर भी विचार कर रहा है। टीम के सामने मुख्य चुनौती यह है कि चार विशेषज्ञ गेंदबाजों के साथ जाने पर फहीम, शादाब और नवाज में से किसे बाहर बैठाया जाए।

टॉप-5 में ये बल्लेबाज कन्फर्म

पाकिस्तान का बल्लेबाजी क्रम भी साफ है। सईम अयूब, साहबजादा फरहान, सलमान अली आगा, बाबर आजम और उस्मान खान शीर्ष पांच में होंगे। टीम प्रबंधन को छठे और सातवें नंबर के लिए बल्लेबाजों का चयन करना होगा, जिसके बाद चार विशेषज्ञ गेंदबाज मैदान पर उतरेंगे।

नवाज हो सकते हैं प्लेइंग-11 से बाहर

सूत्रों ने कहा कि नवाज के बाहर रहने की संभावना अधिक है क्योंकि वह बाएं हाथ के स्पिनर हैं, जबकि भारत के पास कई बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, जिनमें अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दूबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह शामिल हैं। इसके विपरीत फहीम अशरफ को खिलाना फायदेमंद माना जा रहा है क्योंकि वह अच्छी फॉर्म में हैं और जरूरत पड़ने पर तीसरे तेज गेंदबाज की भूमिका निभा सकते हैं।

सूत्र ने कहा, "अबरार, उस्मान, शादाब और सईम अयूब स्पिन विकल्प के रूप में उपलब्ध हैं, इसलिए टीम प्रबंधन को भरोसा है कि इस हाई-प्रोफाइल मैच में नवाज के बिना भी काम चलाया जा सकता है।"

हालांकि, अंतिम प्लेइंग XI का फैसला रविवार को आर. प्रेमदासा स्टेडियम की पिच और मौसम की स्थिति देखकर ही किया जाएगा। यह पाकिस्तान के लिए इस टूर्नामेंट में पहली बार प्रेमदासा स्टेडियम में खेलना होगा। पिछले महीने पाकिस्तान ने श्रीलंका में टी20 श्रृंखला जीतकर अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन सभी मैच दांबुला में हुए थे। टी20 विश्व कप में टीम ने नीदरलैंड और अमेरिका के खिलाफ अपने दोनों मुकाबले सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब मैदान में खेले थे।

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग-11

सईम अयूब, साहबजादा फरहान, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान, शादाब खान, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, सलमान मिर्जा, अबरार अहमद, उस्मान तारिक।

17 हजार फीट की ऊंचाई पर IndiGo विमान पर गिरी बिजली, पायलट ने कराई सुरक्षित लैंडिंग

फिल्म हनुमान अंश से कैंची धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, बढ़ती भीड़ बनी खतरा; भक्तों की सुरक्षा बड़ी चुनौती

दो दिन, दो हिरासत और धरना प्रदर्शन...राहुल गांधी के अभियान में अब आगे क्या? खुद बताया

INDIA Alliance: कांग्रेस का हल्ला बोल, कल मनाएगी काला दिन; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर BJP का पलटवार! सुधांशु त्रिवेदी बोले- निहायत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय