नोरा फतेही और सिंगर बादशाह (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

T20 WC Opening Ceremony: नोरा फतेही के डांस ने स्टेज पर लगाई आग, बादशाह के गानों पर झूम उठा पूरा स्टेडियम

IND vs USA: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और अमेरिका के मैच से पहले टी20 विश्व कप 2026 की भव्य ओपनिंग सेरेमनी आयोजित की गई, जिसमें रंगारंग कार्यक्रमों के साथ टूर्नामेंट का आगाज हुआ।

संजय सिंह बिष्ट

T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत पाकिस्तान और नीदरलैंड के मुकाबले के साथ हुई। यह मैच श्रीलंका में खेला गया, जो इस बार टूर्नामेंट का सह-मेजबान है। भारत और श्रीलंका मिलकर इस बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहे हैं। पहले दिन का आखिरी मुकाबला मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में भारत और अमेरिका के बीच खेला गया। इसी मैच से पहले टूर्नामेंट की भव्य ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया, जिसने दर्शकों का उत्साह और बढ़ा दिया।

सितार और तबले की जुगलबंदी ने बांधा समां

ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत संगीत के शानदार कार्यक्रम से हुई। मशहूर सितारवादक ऋषभ रिखीराम शर्मा ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया। उन्होंने प्रसिद्ध तालवादक शिवमणि के साथ मिलकर मंच संभाला। सितार और तबले की जुगलबंदी ने स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पारंपरिक और आधुनिक संगीत के इस अनूठे संगम ने समारोह को यादगार बना दिया और शुरुआत से ही माहौल उत्साह से भर गया।

नोरा फतेही के डांस ने बढ़ाया रोमांच

संगीत प्रस्तुति के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही ने अपने डांस से दर्शकों का मनोरंजन किया। उन्होंने अपने लोकप्रिय गीत ‘पायल’ पर परफॉर्म किया, जिस पर स्टेडियम में मौजूद दर्शक झूम उठे। इसके बाद नोरा ने कई हिट गानों पर लगातार डांस किया। उनकी प्रस्तुति ने ओपनिंग सेरेमनी में चार चांद लगा दिए और वानखेड़े स्टेडियम का माहौल पूरी तरह उत्सव में बदल गया।

बादशाह के रैप पर झूमे दर्शक

ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह ने भी अपनी प्रस्तुति दी। उनके रैप और लोकप्रिय गानों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। नोरा फतेही भी बादशाह के कुछ गानों पर मंच पर नजर आईं, जिससे कार्यक्रम का रोमांच और बढ़ गया। संगीत और मनोरंजन के इस मिश्रण ने समारोह को शानदार बना दिया।

रोहित शर्मा ट्रॉफी लेकर मैदान पर पहुंचे

समारोह का एक खास पल तब आया जब भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ट्रॉफी लेकर मैदान पर पहुंचे। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने पिछला टी20 विश्व कप जीता था और इस बार वह टूर्नामेंट के ब्रांड एम्बेसडर की भूमिका निभा रहे हैं। आईसीसी चेयरमैन जय शाह भी उनके साथ मौजूद थे। ट्रॉफी को मैदान पर लाए जाने के साथ ही दर्शकों का उत्साह चरम पर पहुंच गया और इसके बाद भारत और अमेरिका के बीच मुकाबले की शुरुआत हुई। इस तरह भव्य ओपनिंग सेरेमनी के साथ टी20 विश्व कप 2026 का आगाज शानदार अंदाज में हुआ, जिसने क्रिकेट प्रशंसकों के उत्साह को और बढ़ा दिया।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा