राशिद खान (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

न्यूजीलैंड ने तोड़ा अफगानिस्तान का बड़ा रिकॉर्ड, 25 मैचों के बाद अफगान के सामने किसी टीम ने किया ये कारनामा

T20 World Cup 2026: अफगानिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 182 रन बनाए, लेकिन स्पिन गेंदबाजों की कमजोर प्रदर्शन के कारण 5 विकेट से हार का सामना किया और एक बड़ा रिकॉर्ड भी टूटा।

उज्जवल सिन्हा

New Zealand vs Afghanistan: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत अफगानिस्तान के लिए निराशाजनक रही। अपने पहले मुकाबले में अफगान टीम को न्यूजीलैंड के हाथों 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। यह मुकाबला रविवार को चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया, जहां की पिच पारंपरिक रूप से स्पिन गेंदबाजों के अनुकूल मानी जाती है। हालांकि, इसी स्पिन ट्रैक पर अफगानिस्तान के गेंदबाज उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके और टीम को हार झेलनी पड़ी। इस हार की वजह से अफगानिस्तान का एक बड़ा रिकॉर्ड भी टूट गया है।

अफगानिस्तान की गेंदबाजी को दुनिया के श्रेष्ठ गेंदबाजी आक्रमण के रूप में देखा जाता है। स्पिन गेंदबाजी को तो श्रेष्ठतम माना जाता है। स्पिन पिच पर अफगानिस्तान दुनिया की किसी भी बड़ी टीम को हराने का माद्दा रखती है। लेकिन वर्ल्ड कप के अपने पहले मुकाबले में अफगानिस्तान के गेंदबाज अपनी लय में नहीं दिखें। जिस कारण टीम को हार का सामना करना पड़ा।

न्यूजीलैंड ने तोड़ा अफगानिस्तान का बड़ा रिकॉर्ड

अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए इस मैच से पहले टी20 में 25 बार 180 या उससे अधिक का स्कोर पहले बल्लेबाजी करते हुए बनाया था और हर बार मैच जीतने में सफलता हासिल की थी। न्यूजीलैंड के खिलाफ अफगानिस्तान का जीत का ये क्रम टूट गया। अफगानिस्तान को 182 रन बनाने के बाद भी हार का सामना करना पड़ा। 26 मौकों में पहली बार ऐसा हुआ है जब अफगानिस्तान को 180 रन से अधिक बनाने के बाद भी हार का सामना करना पड़ा है।

अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ा टारगेट का पीछा (T20I)

  • 183 न्यूजीलैंड द्वारा, चेन्नई, 2026 WC*
  • 176 श्रीलंका द्वारा, शारजाह, 2022
  • 173 भारत द्वारा, इंदौर, 2024
  • 170 श्रीलंका द्वारा, अबू धाबी, 2025

मुकाबले की हाल

मैच की बात करें तो अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुलबदीन नायब के 63 रनों की पारी की बदौलत 182 रन बनाए थे। गेंदबाजी की शुरुआत भी अफगानिस्तान ने शानदार की थी और दूसरे ही ओवर में स्पिनर मुजीब ने न्यूजीलैंड के 2 विकेट बैक टू बैक गेंदों पर गिरा दिए। इसके बाद अफगानिस्तान के स्पिनर अपनी क्षमता और प्रतिष्ठा के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके और टीम को हार का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड ने सलामी बल्लेबाज टिम सीफर्ट के 65 रनों की बदौलत 17.5 ओवर में 5 विकेट पर 183 रन बनाकर मैच 5 विकेट से जीत लिया।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

मेरे पास हथियार है...वाराणसी से मुंबई जा रही फ्लाइट में चली गोलियां, 2 एयरपोर्ट स्क्रीनर को किया घायल

वंदे मातरम पर छिड़ा सियासी संग्राम: बंकिम चंद्र के वंशज ने सोनिया गांधी से क्यों मांगी माफी? जानें पूरा विवाद

भारत की मेजबानी में 12वीं BRICS बैठक, दिल्ली में जुटे सदस्य देश, क्लाइमेट चेंज से निपटने का बनेगा एक्शन प्लान

Farmers Protest: दिल्ली कूच पर निकले किसान, खनौरी बॉर्डर सील; सड़क पर पत्थर-कंटेनर लगाकर रोका रास्ता- VIDEO