गौतम गंभीर (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

गौतम गंभीर का बड़ा बयान, MS Dhoni की 'मुस्कान' वाली बात पर हेड कोच ने जो कहा, उसे सुनकर सब हैरान

Gautam Gambhir: पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने इंस्टाग्राम पर टीम इंडिया को टी20 विश्व कप जीत की बधाई दी और कोच गौतम गंभीर की तारीफ करते हुए मजाक में उन्हें ज्यादा मुस्कुराने की सलाह दी।

संजय सिंह बिष्ट

Gautam Gambhir on MS Dhoni Social Media Post: टी20 विश्व कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने कई दिलचस्प बातें साझा कीं। सोमवार को उन्होंने कहा कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल के दौरान महेंद्र सिंह धोनी को देखकर उन्हें बेहद खुशी हुई। भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। साथ ही भारतीय टीम लगातार दूसरी बार यह ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम भी बन गई है। फाइनल मुकाबले के दौरान स्टेडियम में कई महान क्रिकेटर मौजूद थे, जिनमें कपिल देव, एमएस धोनी और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज शामिल थे।

धोनी ने दी टीम को बधाई

भारत की जीत के बाद पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने सोशल मीडिया पर टीम इंडिया को बधाई दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना की। इसके साथ ही धोनी ने टीम के हेड कोच गौतम गंभीर की भी तारीफ की। उन्होंने मजाकिया अंदाज में गंभीर को ज्यादा मुस्कुराने की सलाह दी। धोनी ने लिखा कि मुस्कान और इंटेंसिटी का साथ होना एक किलर कॉम्बिनेशन है। उन्होंने कहा कि कोच के रूप में गंभीर की तीव्रता और जुनून तो सभी देखते हैं, लेकिन जब वह मुस्कुराते हैं तो यह और भी खास लगता है।

मुस्कुराने की मिली ठोस वजह

धोनी की इस पोस्ट पर गौतम गंभीर ने भी जवाब दिया। उन्होंने कमेंट सेक्शन में लिखा कि वर्ल्ड कप जीतना मुस्कुराने की एक ठोस वजह है। गंभीर ने यह भी कहा कि लंबे समय बाद धोनी को देखकर उन्हें बहुत अच्छा लगा। उन्होंने लिखा कि मुस्कुराने के लिए इससे बेहतर कारण और क्या हो सकता है। भारतीय टीम की इस बड़ी जीत ने पूरे देश को खुशी से भर दिया है और टीम के खिलाड़ियों के साथ-साथ पूर्व दिग्गज भी इस पल का आनंद ले रहे हैं।

गंभीर और धोनी की यादगार साझेदारी

गौतम गंभीर और एमएस धोनी भारतीय क्रिकेट के दो ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जिन्होंने अपने करियर में कई यादगार पारियां और साझेदारियां निभाई हैं। खास तौर पर 2011 के वनडे विश्व कप फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ दोनों की साझेदारी भारतीय क्रिकेट इतिहास में हमेशा याद की जाती है। हालांकि पिछले कुछ समय से गंभीर के कुछ बयानों की वजह से दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं होती रही हैं। गंभीर ने कई बार टीम में किसी एक खिलाड़ी की पूजा करने वाली संस्कृति का विरोध किया है। इसके बावजूद जब भी दोनों सार्वजनिक रूप से साथ नजर आए हैं, तब उनके बीच अच्छी दोस्ती और मजाकिया माहौल देखने को मिला है।

भारत की टी20 विश्व कप 2026 में जीत के बाद धोनी का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया। फैंस को दोनों दिग्गजों के बीच यह हल्का-फुल्का संवाद काफी पसंद आया और इसे भारतीय क्रिकेट के लिए एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान