सूर्यकुमार यादव और मिचेल सेंटनर (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

IND vs NZ: जो जीतेगा टॉस...वही बनेगा नया बॉस! हैरान कर देंगे T20 World Cup फाइनल के आंकड़े

ICC Men's T20 World Cup के फाइनल इतिहास में टॉस का बड़ा असर दिखता है। 2007 से 2024 तक 9 में से 8 बार टॉस जीतने वाली टीम ही चैंपियन बनी। यह आंकड़ा फाइनल में टॉस की अहमियत बताता है।

उज्जवल सिन्हा

T20 World Cup Final Toss Advantage: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबलों में टॉस का हमेशा खास महत्व रहा है। अब तक खेले गए 9 वर्ल्ड कप में 8 बार टॉस जीतने वाली टीम विजेता बनी है।

टी20 वर्ल्ड कप 2007 से लेकर 2024 तक खेले गए फाइनल मैचों के आंकड़े बताते हैं कि 9 में से 8 बार टॉस जीतने वाली टीम ने ही खिताब जीता है। हालांकि इतिहास में एक बार ऐसा भी हुआ जब टॉस जीतने के बावजूद टीम खिताब नहीं जीत सकी। यह घटना 2009 के फाइनल में हुई थी, जब श्रीलंका ने टॉस तो जीता, लेकिन फाइनल मुकाबले में उसे हार का सामना करना पड़ा और पाकिस्तान चैंपियन बन गया।

टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में टॉस जीतने वाली टीम और विजेता टीम

वर्ष स्थान (Venue) विजेता उप-विजेता टॉस जीतने वाली टीम (निर्णय)
2007 जोहान्सबर्ग भारत पाकिस्तान भारत (बैटिंग)
2009 लॉर्ड्स पाकिस्तान श्रीलंका श्रीलंका (बैटिंग)
2010 ब्रिजटाउन इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड (बॉलिंग)
2012 कोलंबो (आरपीएस) वेस्टइंडीज श्रीलंका वेस्टइंडीज (बैटिंग)
2014 ढाका श्रीलंका भारत श्रीलंका (बॉलिंग)
2016 कोलकाता वेस्टइंडीज इंग्लैंड वेस्टइंडीज (बॉलिंग)
2021 दुबई ऑस्ट्रेलिया न्यूज़ीलैंड ऑस्ट्रेलिया (बॉलिंग)
2022 मेलबर्न इंग्लैंड पाकिस्तान इंग्लैंड (बॉलिंग)
2024 बारबाडोस भारत साउथ अफ्रीका भारत (बैटिंग)

फाइनल में ऐसी रही टॉस की कहानी

2007 में भारतीय टीम ने जोहानेसबर्ग में पाकिस्तान को हराकर पहला खिताब जीता और टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की थी। 2009 में लॉर्ड्स में पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर ट्रॉफी जीती, हालांकि टॉस श्रीलंका ने जीता था। 2010 में इंग्लैंड ने ब्रिजटाउन में ऑस्ट्रेलिया को हराया, जबकि 2012 में वेस्टइंडीज ने कोलंबो में श्रीलंका को मात दी। 2014 में ढाका में श्रीलंका ने भारत को हराया। 2016 में कोलकाता में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को हराकर दूसरा खिताब जीता। इसके बाद 2021 में दुबई में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को हराया और 2022 में मेलबर्न में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर ट्रॉफी जीती। वहीं 2024 में बारबाडोस में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरा टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भी टॉस पर होगी नजरें

टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में एक बार फिर टॉस पर सबकी नजरें रहने वाली हैं। 2007 से 2024 तक खेले गए फाइनल मुकाबलों के आंकड़े बताते हैं कि कई बार टॉस मैच के परिणाम को प्रभावित करता रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार भी खिताबी मुकाबले में टॉस अहम भूमिका निभा सकता है।

हालांकि, सूर्यकुमार यादव का टॉस के मामले में रिकॉर्ड ज्यादा मजबूत नहीं रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में भी उन्होंने टॉस गंवाया था, लेकिन इसके बावजूद भारतीय टीम मुकाबला जीतने में सफल रही और लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची। अब फाइनल में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या सूर्यकुमार यादव टॉस जीतकर इतिहास रचते हैं या फिर टॉस हारने के बावजूद टीम को जीत दिलाकर एक नया रिकॉर्ड बनाते हैं।

वहीं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर टॉस के मामले में लकी रहे है। उन्होंने सेमीफाइनल में टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी और फिर महज 10 ओवर में ही साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में प्रवेश कर ली। न्यूजीलैंड के कप्तान को भी उम्मीद रहेगी की वो टॉस जीतकर अपनी टीम को पहली बार टी20 वर्ल्ड कप का विजेता बनाए।

BRICS Summit 2026 LIVE: BRICS देशों की दोगुनी रफ्तार से हुई है तरक्की, ब्रिक्स बिजनेस फोरम में बोले पीएम मोदी

BRICS में कौन कितना ताकतवर? चीन से लेकर भारत तक, जानें कौन-कौन से देश हैं शामिल

BRICS बैठक से पहले पूर्व विदेश सलमान खुर्शीद का बयान, दुनिया की बड़ी चुनौतियों से निपटने की दी सलाह

BRICS बैठक से पहले पीएम मोदी का एक्स पोस्ट, आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान पर साधा निशाना; 9/11 हमले के 25 साल पूरे

ब्रिक्स सम्मेलन से पहले पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन की बैठक, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?