बांग्लादेश क्रिकेट टीम 
क्रिकेट

ICC के 24 घंटे के अल्टीमेटम से बांग्लादेश में हड़कंप! आधी रात हुई मीटिंग, आज सरकार ने खिलाड़ियों को बुलाया

T20 World Cup 2026: बांग्लादेश के लिए आज फैसले का दिन है। टी20 वर्ल्ड कप में वो खेलेगा या नहीं, ये तय हो जाएगा। इससे पहले खिलाड़ियों के साथ सरकार के स्पोर्ट्स एडवाइजर ने एक खास मीटिंग बुलाई है।

अर्पित शुक्ला

Bangladesh on T20 world Cup 2026: बांग्लादेश क्रिकेट के लिए आज अहम फैसला लेने का दिन है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और वहां की सरकार को यह तय करना है कि क्या वे टी20 वर्ल्ड कप में खेलने के लिए अपनी टीम भारत भेजेंगे या नहीं। अगर बांग्लादेश अपने रुख पर अब भी अडिग रहा तो फिर आईसीसी एक निर्णय लेगी, और उसे टी20 वर्ल्ड कप से बाहर किया जा सकता है। अभी तक यह साफ नहीं है कि इनमें से कौन सा फैसला अमलीजामा पहन पाएगा, लेकिन इससे पहले ही बांग्लादेश में हड़कंप मचा हुआ है। आईसीसी से मिले और 24 घंटे के अल्टीमेटम के बाद बांग्लादेश सरकार ने अब अपने क्रिकेटरों के साथ मीटिंग रखी है।

सरकार के स्पोर्ट्स सलाहकार करेंगे खिलाड़ियों से मुलाकात

खबरों के अनुसार, बांग्लादेश सरकार के स्पोर्ट्स सलाहकार आसिफ नजरुल ने उन सभी खिलाड़ियों को होटल कॉन्टिनेंटल, ढाका बुलाया है, जिनका चयन टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए हुआ है। यह मीटिंग दोपहर 3 बजे होने वाली है और टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने या न खेलने के निर्णय को लेकर काफी अहम मानी जा रही है।

खिलाड़ियों के साथ मीटिंग के मायने

सवाल उठता है कि बांग्लादेश सरकार ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए चुने गए क्रिकेटरों के साथ यह बैठक क्यों रखी है? एक वजह यह हो सकती है कि सरकार इस मसले पर खिलाड़ियों की राय जानना चाहती है। दूसरी वजह यह हो सकती है कि सरकार खिलाड़ियों को अपनी सोच और विचार से अवगत कराना चाहती है। कुल मिलाकर, बांग्लादेश सरकार के स्पोर्ट्स सलाहकार आसिफ नजरुल के साथ होटल कॉन्टिनेंटल में होने वाली यह बैठक सामने आई समस्या का हल निकालने की कोशिश मानी जा रही है।

खिलाड़ियों से पहले BCB अधिकारियों से भी हुई बैठक

खबर है कि खिलाड़ियों के साथ होने वाली इस बैठक से पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष और डायरेक्टर्स की भी एक मुलाकात बांग्लादेश सरकार के स्पोर्ट्स सलाहकार आसिफ नजरुल से 21 जनवरी की रात को हुई थी। यह बैठक स्पोर्ट्स सलाहकार के घर पर आयोजित की गई थी। कुल मिलाकर, आईसीसी के दिए गए अंतिम 24 घंटे के अल्टीमेटम के बाद बांग्लादेश में हड़कंप मचा हुआ है।

बांग्लादेश अपनी मांग पर चुका चुका है करारी शिकस्त

पहले बांग्लादेश की वेन्यू बदलने की मांग पर आईसीसी ने वोटिंग कराई, जिसमें बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड 2-14 से हार गया। बांग्लादेश के पक्ष में केवल उसने और पाकिस्तान ने ही वोट किया। बाकी टीमों के बोर्ड्स ने भारत के समर्थन में मतदान किया। इसके बाद आईसीसी ने बांग्लादेश को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया और कहा कि अगर सरकार समय रहते समझाए नहीं तो उनकी जगह दूसरी टीम को मौका मिलेगा। अगर बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुआ, तो उस स्थिति में स्कॉटलैंड टी20 वर्ल्ड कप खेल सकता है।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान