ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया की नजरें जीत पर, टॉस जीतकर ओमान को पहले बल्लेबाजी का दिया न्योता

ICC Men's T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज का 40वां और आखिरी मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच पल्लेकेले में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

उज्जवल सिन्हा

Australia vs Oman, 40th Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज का 40वां एवं आखिरी मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमें सुपर-8 राउंड से बाहर हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किए हैं। वहीं ओमान की टीम ने चार बदलाव किए हैं।

पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे। पिच ताजा है और उम्मीद है कि गेंदबाजी के लिए अच्छी होगी। हम प्रतिद्वंद्वी टीम का सम्मान करते हैं और जानते हैं कि कभी-कभी चीज़ें योजना के अनुसार नहीं होतीं। सुपर-8 में जगह न बनाने से हम निराश हैं, लेकिन आज हम जीत के साथ सफर समाप्त करना चाहते हैं। इस मैच में एक बदलाव हुआ है। कूपर कोनोली की जगह मैट रेनशॉ को शामिल किया गया है।

टॉस गंवाने के बाद जतिंदर सिंह ने क्या कहा?

वहीं ओमान के कप्तान जतिंदर सिंह ने टॉस गंवाने के बाद कहा कि वो चाहते हैं कि पहले बल्लेबाजी करें, क्योंकि यह पिच बल्लेबाजी के लिए शानदार लग रही है। इस टूर्नामेंट ने हमारे करियर में बहुत कुछ सिखाया है, खासकर अनुभव और एक्सपोज़र की कमी को ध्यान में रखते हुए। मुझे लगता है कि हमारी टीम ने इस टूर्नामेंट से कई पॉज़िटिव बातें सीखी हैं और हम अगले मैचों में और मजबूत वापसी करेंगे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना हमारे लिए सम्मान की बात है क्योंकि हमें शायद ही कभी बड़ी टीमों के साथ खेलने का मौका मिलता है। हमारी टीम में इस मैच के लिए चार बदलाव किए गए हैं, इसलिए जिन खिलाड़ियों ने पिछली बार खेला नहीं था, उन्हें अब मौका मिल रहा है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

ओमान: आमिर कलीम, जतिंदर सिंह (कप्तान), करण सोनावाले, हम्माद मिर्ज़ा, वसीम अली, मोहम्मद नदीम, विनायक शुक्ला (विकेटकीप), जितेन रामानंदी, जय ओडेड्रा, शकील अहमद, शफीक जान

ऑस्ट्रेलिया: मिशेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, कैमरून ग्रीन, टिम डेविड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मैट रेनशॉ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, ज़ेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा

बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा, राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 11 की मौत; मरने वाले में ज्यादातर बच्चे

कोलकाता में ममता बनर्जी पर जानलेवा हमले की कोशिश, हमलावर ने चाकू से किया अटैक- VIDEO

Explainer: 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, पीएम मोदी का दावा कितना सच?

दिल्ली में प्रदर्शन के लिए चुकाने होंगे लाखों रुपये, रामलीला मैदान से CBD ग्राउंड तक; देखें किसका कितना चार्ज

INDIA ब्लॉक जारी रखेगा विरोध, गठबंधन की टी-पार्टी के बाद सुप्रिया सुले बोलीं- हम एक साथ हैं