वरुण चक्रवर्ती (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

T20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले भारतीय टीम ने बहाया पसीन, वरुण चक्रवर्ती ने की खास प्लानिंग

Varun Chakravarthy: सेमीफाइनल से पहले वरुण चक्रवर्ती ने मुंबई की गर्मी में कड़ा अभ्यास किया। वहीं इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा कि खिताब जीतने के लिए परफेक्ट खेल जरूरी नहीं।

उज्जवल सिन्हा

Varun Chakravarthy vs England:  टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल इंग्लैंड और भारत के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले वरुण चक्रवर्ती ने इंग्लैंड को मात देने के लिए खास प्लानिंग कर ली है। हालांकि, वरुण चक्रवर्ती का पिछला कुछ मुकाबला अच्छा नहीं रहा है। जिसके कारण उन पर दबाव बढ़ गया है।

इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले से पहले भारतीय टीम ने मुंबई की भीषण गर्मी में जमकर अभ्यास किया। स्पिनर वरुण चक्रवर्ती समेत चार भारतीय खिलाड़ियों ने कड़े हालात में ट्रेनिंग कर अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया। सेमीफाइनल का मुकाबला बहुत हद तक वरुण चक्रवर्ती की गेंदबाजी पर टिका हुआ है।

सुपर-8 में नहीं रख पाए अपनी लय बरकरार

पिछले एक साल से मिडिल ओवरों में भारत के ‘ट्रंपकार्ड’ बने वरुण ने अपनी गेंदबाजी की रफ्तार बढ़ाने के बाद और ज्यादा प्रभाव छोड़ा है। बीते एक साल में उन्होंने 13.19 की शानदार औसत और लगभग सात की इकॉनॉमी रेट से 36 विकेट हासिल किए हैं। हालांकि टी20 विश्व कप के शुरुआती चरण में प्रभावी रहने के बाद सुपर-8 में वह उसी लय को बरकरार नहीं रख पाए।

वरुण ने अतिरिक्त अभ्यास किया

मंगलवार रात अभ्यास सत्र के बाद आराम का विकल्प होने के बावजूद वरुण ने अतिरिक्त अभ्यास करने का फैसला किया। मैदान पर सहयोगी स्टाफ के सदस्य टी दिलीप, गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल, रियान टेन डोइशे और सितांशु कोटक भी मौजूद थे। उन्होंने वरुण के साथ लंबी चर्चा की। बाद में मोर्केल ने कहा, “वरुण के साथ सामान्य अभ्यास सत्र था। वह मैच से पहले अभ्यास करना पसंद करता है। मैंने उससे कहा कि उसमें हर गेंद पर विकेट लेने की क्षमता है।”

सेमीफाइनल से पहले इंग्लैंड के कप्तान ने क्या कहा?

दूसरी ओर, इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने भी सेमीफाइनल से पहले आत्मविश्वास जताया। उन्होंने कहा कि खिताब जीतने के लिए ‘परफेक्ट खेल’ दिखाना जरूरी नहीं है। हम अब तक परफेक्ट मैच नहीं खेल पाए हैं, लेकिन टीम की एकता, आत्मविश्वास और दबाव में शांत रहने की क्षमता ने हमें यहां तक पहुंचाया है। हम आगे के मुकाबले में भी ऐसा ही कुछ करने की कोशिश करेंगे।

BRICS Summit 2026 LIVE: PM मोदी और पुतिन की मीटिंग खत्म, 45 मिनट तक हुई चर्चा

डूसू चुनाव 2026: ABVP और NSUI ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें किसके बीच है टक्कर

CM भजनलाल शर्मा की वो 10 बड़ी उपलब्धियां, जिनसे बदल सकता है राजस्थान का विकास मॉडल

अब टोल प्लाजा पर नहीं रुकेगी गाड़ी! फरवरी से देश में लागू होगा बैरियर-फ्री सिस्टम, नितिन गडकरी ने किया ऐलान

Brics Summit: ब्राजील के विदेश मंत्री से मिले जयशंकर, व्यापार-रक्षा और ऊर्जा पर हुई बात, सहयोग बढ़ाने पर जोर