सूर्यकुमार यादव (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

टीम इंडिया का टी20 कप्तान Mumbai T20 2025 में हुआ फेल, लीग स्टेज तक भी नहीं पहुंची सूर्या भाऊ की टीम

मौजूदा वक्त में सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम के लिए टी20 फॉर्मेट में कप्तानी कर रहे हैं। दूसरी तरफ वो कप्तान के तौर पर टी20 मुंबई लीग 2025 में फेल साबित होते हुए दिखाई दे रहे हैं।

संजय सिंह बिष्ट

आईपीएल 2025 के समापन के बाद टी20 मुंबई लीग 2025 खेली जा रही है। इस दौरान भारत के कई स्टार खिलाड़ी यहां पर कुछ टीमों की कप्तानी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अगर बात करें मुंबई इंडियंस खिलाड़ी व टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव की, तो वो यहां पर ट्रायम्फ नाइट्स एमएनई टीम की कप्तानी कर रहे हैं। इस दौरान वो बुरी तरह से फेल साबित हुए हैं।

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में ट्रायम्फ नाइट्स एमएनई टीम टी20 मुंबई लीग 2025 से बाहर हो चुकी है। कुल मिलाकर SKY की कप्तानी में टीम नॉकआउट स्टेज में भी एंट्री नहीं कर पाई। सूर्यकुमार यादव ने पहले मुकाबले के बाद खास प्रदर्शन नहीं किया। अब इस वजह से उनकी हर जगह चर्चा हो रही है।

कप्तान के तौर पर फेल सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में ट्रायम्फ नाइट्स एमएनई टीम को मुंबई पैंथर्स ने 38 रनों से करारी शिकस्त दी। जिसके बाद वो टी20 मुंबई लीग से बाहर हो चुकी है। इस दौरान टीम पैंथर्स के लिए कप्तान पृथ्वी शॉ ने 75 रन की मैच जीताऊ पारी खेली। जिसके कारण उनकी टीम सूर्या की टीम के सामने 207 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर सकी। इसके जवाब में ट्रायम्फ नाइट्स MNI 169 रन ढेर हो गई।

मुकाबले में सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी और कप्तानी दोनों में फेल हुए। उन्होंने मुंबई पैंथर्स के खिलाफ 29 रन की छोटी पारी खेली। सूर्या की टीम ने लीग में कुल 5 मुकाबले खेले। इस दौरान उसे दो सिर्फ एक मुकाबले में जीत, जबकि तीन मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। वहीं, एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया।

सूर्यकुमार यादव मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के लिए टी20 फॉर्मेट में कप्तानी कर रहे हैं। ऐसे में टी20 मुंबई लीग 2025 में उनका कप्तान के तौर पर ये प्रदर्शन चर्चा का विषय बन गया है। दूसरी तरफ श्रेयस अय्यर और पृथ्वी शॉ कप्तान के तौर पर इस लीग में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

BSP के ब्राह्मण चेहरे हुए बेगाने, 2027 में मायावती कैसे साधेंगी दलित-ब्राह्मण समीकरण?

हसीना को सौंपो, तभी आएंगे भारत! तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी शर्त, अगले महीने BRICS की बैठक

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...