सूर्यकुमार यादव (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

ट्रॉफी कब्जाने के बाद सूर्या का बड़ा बयान, फाइनल की जीत और पाकिस्तान मैच की रणनीतियों पर से उठाया पर्दा

IND vs PAK: टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का चैंपियन बनाने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने बताया कि अहमदाबाद में फाइनल जीतना उनके लिए बेहद खास क्यों रहा?

संजय सिंह बिष्ट

Suryakumar Yadav Statement after T20 World Cup 2026: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद जहां भारतीय खिलाड़ी जश्न में डूबे हुए थे, वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव का एक अलग अंदाज देखने को मिला। फाइनल जीतने के तुरंत बाद सूर्या ने पिच की मिट्टी उठाकर अपने माथे पर लगा ली। उनका यह भावुक पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। बाद में सूर्यकुमार यादव ने एक इंटरव्यू में इस पल और टीम की जीत को लेकर खुलकर बात की।

अहमदाबाद की मिट्टी लगाने पर क्या बोले सूर्या

टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव ने एक निजी न्यूज चैनल से बातचीत में बताया कि अहमदाबाद में जीत हासिल करना उनके लिए बेहद खास रहा। उन्होंने कहा कि साल 2023 में इसी मैदान पर टीम इंडिया वह हासिल नहीं कर पाई थी जिसकी उम्मीद थी। ऐसे में 2026 में जब एक बार फिर उसी मैदान पर खेलने और अपने देश में ट्रॉफी जीतने का मौका मिला, तो यह पल उनके लिए बेहद खास बन गया। सूर्या ने कहा कि इस जीत के साथ टीम ने पिछले अनुभवों से सीखते हुए शानदार वापसी की और फैंस को यादगार पल दिया।

पाकिस्तान को लेकर भी दिया जवाब

इंटरव्यू के दौरान सूर्यकुमार यादव से पाकिस्तान क्रिकेट टीम को लेकर भी सवाल किया गया। उनसे पूछा गया कि पाकिस्तान की ओर से कई बार भारतीय टीम को लेकर बयान दिए जाते हैं। इस पर उनका क्या कहना है। इसके जवाब में सूर्यकुमार यादव ने कहा कि उनका ध्यान सिर्फ अपने खेल पर रहता है। उन्होंने बताया कि टीम के खिलाड़ियों से उन्होंने हमेशा यही कहा कि हमें मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलना है। उन्होंने कहा कि हमारा काम सिर्फ अच्छा क्रिकेट खेलना है और उसी पर फोकस करना चाहिए।

पीएम मोदी से मुलाकात को लेकर कही यह बात

बातचीत के दौरान सूर्यकुमार यादव से यह भी पूछा गया कि अगर टीम की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात होती है तो उनके मिट्टी लगाने वाले पल पर क्या चर्चा हो सकती है। इस पर सूर्या ने हल्के अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश के कामों में व्यस्त रहते हैं, लेकिन खिलाड़ियों को उनसे मिलने का मौका अक्सर मिलता है। सूर्या ने यह भी कहा कि उन्होंने अहमदाबाद की पिच की मिट्टी इसलिए अपने माथे पर लगाई क्योंकि वह उस धरती को करीब से महसूस करना चाहते थे, जिसने उन्हें यह ऐतिहासिक जीत दिलाई। सूर्यकुमार यादव का यह भावुक अंदाज फैंस को काफी पसंद आया और सोशल मीडिया पर उनके इस पल को लेकर खूब चर्चा हुई।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान