सूर्यकुमार यादव (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

T20 World Cup 2026 की ट्रॉफी हर भारतीय की, सूर्यकुमार यादव ने फैंस को समर्पित किया यह ऐतिहासिक जीत

India T20 World Cup champions: टी20 विश्व कप 2026 जीतने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पूरे देश के फैंस को धन्यवाद कहा और खिताब उनके सपोर्ट को डेडिकेट किया।

उज्जवल सिन्हा

Suryakumar Yadav on T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब भारतीय टीम ने अपने नाम किया। भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर यह ट्रॉफी पर तीसरी बार कब्जा जमाया। टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम के चैंपियन बनने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने देश भर के फैंस का शुक्रिया अदा किया है। भारतीय कप्तान ने खिताब उन फैंस को डेडिकेट किया जो पूरे टूर्नामेंट में टीम के साथ खड़े रहे।

सूर्यकुमार यादव ने एक भावनात्मक संदेश में कहा, फैंस का अटूट समर्थन के लिए धन्यवाद। टीम की सफलता उनकी प्रार्थनाओं और हौसला बढ़ाने के बिना मुमकिन नहीं होती। बीसीसीआई द्वारा शुक्रवार को जारी एक वीडियो में सूर्यकुमार ने कहा, "प्रिय टीम इंडिया फैंस, सबसे पहले, दिल से शुक्रिया। हम आपके सपोर्ट और आशीर्वाद की वजह से हैं। यह वर्ल्ड कप ट्रॉफी पूरे भारत की है।"

कप्तान ने इस बात पर जोर दिया कि यह जीत सिर्फ टीम की कामयाबी नहीं थी, बल्कि देश भर के क्रिकेट प्रेमियों का एक साझा सपना था। जब हम जीतते हैं, तो यह सिर्फ हमारी जीत नहीं होती। यह उन बच्चों का सपना होता है जो बल्ले और गेंद के साथ बड़े होते हैं और देश के लिए खेलने का सपना देखते हैं। यह उन फैंस के लिए है जो स्टेडियम भर देते हैं और उन्हें घर जैसा महसूस कराते हैं। उन लाखों लोगों के लिए जो अपने घरों से हमें सपोर्ट करते हैं।

यह जीत आप सभी के लिए

सूर्यकुमार यादव ने कहा, "आपकी प्रार्थना और बिना शर्त प्यार हमें ताकत देते हैं। आप सभी का शुक्रिया अदा करने के लिए शब्द काफी नहीं हैं। भारत में क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं है। यह एक इमोशन है। यह जीत आप सभी के लिए है।"

भारत ने तीसरी बार जीता यह खिताब

भारत ने 8 मार्च को रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए फाइनल में 96 रन से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया था। इस जीत से भारत तीन टी20 विश्व कप खिताब, लगातार दो बार टी20 विश्व कप और अपने घर में टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बन गई।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी