स्टुअर्ट ब्रॉड का तीखा बयान  (सोर्स - सोशल मीडिया)
क्रिकेट

पाकिस्तान बहुत कमजोर टीम है, इंग्लैंड 3-0 से जीतेगा, स्टुअर्ट ब्रॉड का तीखा बयान; पाक पर बढ़ा दबाव

Stuart Broad Statement: स्टुअर्ट ब्रॉड ने पाकिस्तान को कमजोर टीम बताते हुए कहा कि इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज 3-0 से जीतनी चाहिए। ब्रॉड के इस बयान से पाक पर दबाव बढ़ा।

सृष्टि मौर्य

Stuart Broad Bold Statement On Pakistan Team: इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने पाकिस्तान की मौजूदा टेस्ट टीम को लेकर कड़ा बयान दिया है। ब्रॉड ने पाकिस्तान को 'कमजोर टीम' बताते हुए कहा कि इंग्लैंड को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 से जीत हासिल करनी चाहिए। हालांकि, उन्होंने ये भी माना कि क्लीन स्वीप की गारंटी नहीं दी जा सकती।

क्या बोले स्टुअर्ट ब्रॉड?

ब्रॉड ने कहा, 'वे एक कमजोर टीम हैं, बहुत अच्छी टीम नहीं हैं। आपको लगता है और उम्मीद करनी चाहिए कि इंग्लैंड 3-0 से जीतेगा और काफी आसानी से जीतेगा।' हालांकि, पूर्व तेज गेंदबाज ने इंग्लैंड को सावधान भी किया। उन्होंने कहा कि अगर इंग्लैंड सीरीज नहीं जीतता है तो यह उसके लिए बड़ी नाकामी होगी। ब्रॉड के मुताबिक, 'ये तय नहीं है, लेकिन अगर इंग्लैंड टेस्ट सीरीज नहीं जीतता है तो यह बहुत बड़ी विफलता होगी।'

हेडिंग्ले टेस्ट में पाकिस्तान का बुरा हाल

ब्रॉड का ये बयान लीड्स के हेडिंग्ले में खेले जा रहे पहले टेस्ट के शुरुआती दो दिनों के बाद आया है। पाकिस्तान की टीम पहली पारी में सिर्फ 171 रन पर ऑलआउट हो गई थी। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों की कमजोरियों का पूरा फायदा उठाया।

इसके जवाब में इंग्लैंड ने दूसरे दिन स्टंप्स तक 8 विकेट पर 366 रन बना लिए और पहली पारी में 195 रन की बढ़त हासिल कर ली।

इंग्लैंड ने तेजी से बनाए रन

इंग्लैंड ने करीब 4.46 रन प्रति ओवर की रफ्तार से बल्लेबाजी की। हालांकि, टीम का अंदाज पिछली स्टोक्स-मैकुलम जोड़ी के दौर वाले पारंपरिक 'बैजबॉल' से थोड़ा कम आक्रामक रहा।

इंग्लैंड के नए टेस्ट कप्तान जो रूट भी एक और शतक लगाने का मौका गंवा बैठे। 66 रन पर उन्हें खुर्रम शहजाद ने LBW आउट किया। रूट ने रिव्यू लिया, लेकिन बॉल ट्रैकिंग से साफ हुआ कि गेंद मिडिल स्टंप पर लग रही थी। दिन का खेल खत्म होने पर जेमी स्मिथ 16 रन बनाकर नाबाद थे, जबकि जोफ्रा आर्चर अभी अपना खाता नहीं खोल पाए थे।

अब पाकिस्तान पर वापसी का दबाव

पहले टेस्ट में इंग्लैंड पहले ही मजबूत स्थिति में पहुंच चुका है। ऐसे में ब्रॉड की 3-0 की भविष्यवाणी ने पाकिस्तान पर दबाव और बढ़ा दिया है। अब मेहमान टीम के सामने चुनौती सिर्फ हेडिंग्ले टेस्ट में वापसी की नहीं, बल्कि ब्रॉड के दावे को गलत साबित करने की भी है।

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां

पुश्तैनी संपत्ति बेचेंगे राजपाल यादव! कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़ के DD, बाकी रकम के लिए डेडलाइन फिक्स

Flydubai हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की खोपड़ी में डिप्रेस्ड फ्रैक्चर, सऊदी में हुई थी इमरजेंसी सर्जरी