अहमदाबाद स्टेडियम (फोटो-स्क्रीनशॉट) 
क्रिकेट

IND vs WI: विराट-रोहित नहीं, तो दर्शक भी नहीं! अहमदाबाद टेस्ट में पसरा सन्नाटा, वायरल होने लगा VIDEO

IND vs WI Test: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में दर्शकों की उपस्थिति ना के बराबर है।

उज्जवल सिन्हा

IND vs WI Test: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला अहमदाबाद में खेला जा रहा है। यह मुकाबला 2 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक खेला जाएगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में दर्शकों की संख्या ना के बराबर है। एक लाख से अधिक दर्शकों की क्षमता वाले इस भव्य स्टेडियम में दर्शकों की उपस्थिति बेहद कम देखने को मिली।

हालांकि, कुछ लोगों का कहना है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा के संन्यास के बाद टेस्ट क्रिकेट का क्रेज खत्म हो गया। खाली स्टेडियम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रोहित शर्मा और विराट कोहली ने इंग्लैंड दौरे से पहले टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था।

एक यूजर ने सोशल मीडिया पर खाली स्टेडियम का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि यह कोई रणजी मैच नहीं है। रोहित शर्मा और विराट कोहली के बिना भारत में हो रहा एक अंतरराष्ट्रीय मैच है। हालांकि वहीं कुछ यूजर का कहना है कि त्योहार की वजह से दर्शक स्टेडियम में मैच देखने नहीं गए।

यह मुकाबला अहमदाबाद में खेला जा रहा है। अहमदाबाद में नवरात्रि काफी धूम-धाम से मनाई जाती है। ऐसे में सभी लोग त्योहार में व्यस्त है। वहीं इस मुकाबले का फीके पड़ने का कारण यह भी हो सकता है कि वेस्टइंडीज जैसी टीम के साथ मुकाबला खेला जा रहा हो। वेस्टइंडीज 8वें नंबर की टीम है और वो भारत के आगे कहीं से भी नहीं टिकेगी।

मुकाबले के हाल

वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि यह फैसला सही साबित नहीं हुआ। वेस्टइंडीज की टीम 162 रनों पर ऑलआउट हो गई। वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही। चंद्रपॉल बिना खाता खोले ही आउट हो गए। उसके बाद कैंपबेल भी 8 रन बनाकर चलते बने। ऐथनेज ने 12 रन बनाए। ब्रैंडन किंग भी 13 रन बनाकर आउट हो गए। रोस्टन चेज ने 24, शाई होप ने 26, ग्रीव्स ने 32 और खारी पियर ने 11 रनों की पारी खेली। भारत के लिए सिराज ने 4, बुमराह ने 3 और कुलदीप ने 2 विकेट लिए।

वहीं भारत ने पहली पारी में बढ़त बना ली है। दूसरे दिन के लंच तक भारतीय टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 218 रन बनाए। इस दौरान केएल राहुल ने शतक बनाया। वहीं शुभमन गिल अर्धशतक बनाकर आउट हुए। यशस्वी जायसवाल ने 36 रनों की पारी खेली।

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा

हिटलर ने भी अंतिम समय में यही किया था... दिल्ली के हालात पर संजय राउत का बड़ा हमला, PM मोदी को बताया मोगैंबो

Delhi CJP Protest LIVE: कानून का पालन नहीं करती CJP, इसी वजह से प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली- दिल्ली पुलिस

दिल्ली से चेन्नई जा रहे विमान में आग से हड़कंप, IndiGo फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

राहुल-केजरीवाल में अराजकता फैलाने की रेस; कांग्रेस, आप पर नितिन नवीन का हमला