श्रीलंका (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

Under-19 World Cup 2026 में श्रीलंका ने जीत के साथ किया आगाज, जापान को बुरी तरह से रौंदा

Under-19 World Cup: अंडर-19 वर्ल्ड कप में श्रीलंका ने जीत के साथ शुरुआत कर दी है। श्रीलंका ने जापान को 203 रनों से हराया। इस मैच में श्रीलंका ने कई रिकॉर्ड एक साथ बनाए हैं।

उज्जवल सिन्हा

SL Under-19 vs JPN Under-19, 8th Match: अंडर-19 वर्ल्ड कप के 8वें मुकाबले में श्रीलंका ने बड़ी जीत हासिल की है। दिमंथा महावितान और विरान चामुदिथा के बीच ऐतिहासिक साझेदारी की बदौलत श्रीलंका ने अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 का शानदार आगाज किया है। इस टीम ने नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड पर जापान के खिलाफ 203 रन से विशाल अंतर से जीत दर्ज की।

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी श्रीलंकाई टीम ने निर्धारित ओवरों में 4 विकेट खोकर 387 रन बनाए। दिमंथा महावितान और विरान चामुदिथा की सलामी जोड़ी ने 43.5 ओवरों में 328 रन की साझेदारी की। यह अंडर-19 वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड है। दिमंथा महावितान 125 गेंदों में 11 चौकों के साथ 115 रन बनाकर आउट हुए। अगले ही ओवर में विरान ने भी अपना विकेट गंवा दिया, जिन्होंने 143 गेंदों में 1 छक्के और 26 चौकों के साथ 192 रन की पारी खेली। यह अंडर-19 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। इनके अलावा, कप्तान विमथ दिनसारा ने 24 गेंदों में 2 छक्कों और 1 चौके के साथ 44 रन की नाबाद पारी खेली। विपक्षी खेमे से टिमोथी मूर ने 6 ओवरों में 43 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।

U19 वर्ल्ड कप में सबसे ज़्यादा व्यक्तिगत स्कोर

बल्लेबाज का नाम देश रन गेंद 4/6s विपक्ष मैदान तारीख
विरान चामुदिथा श्रीलंका 192 143 26/1 जापान विंडहोक 17 जनवरी, 2026
हासिथा बॉयगोडा श्रीलंका 191 152 28/2 केन्या लिंकन 23 जनवरी, 2018
जैकब भुला न्यूज़ीलैंड 180 144 10/5 केन्या क्राइस्टचर्च 17 जनवरी, 2018
डोनोवन पागन वेस्ट इंडीज 176 129 21/5 स्कॉटलैंड डुनेडिन 21 जनवरी, 2002
डैन लॉरेंस इंग्लैंड 174 150 25/1 फिजी चट्टोग्राम 27 जनवरी, 2016
कीगन सिमंस वेस्ट इंडीज 166 137 17/0 कनाडा लिंकन 26 जनवरी, 2018
जेम्स मार्शल न्यूज़ीलैंड 164* नामीबिया प्रिटोरिया 15 जनवरी, 1998
स्कॉट क्रेमर्सकोथेन ऑस्ट्रेलिया 164 पापुआ न्यू गिनी ऑर्कनी 15 जनवरी, 1998
राज अंगद बावा भारत 162* 108 14/8 युगांडा तारौबा 22 जनवरी, 2022
जैक्व्स रूडोल्फ दक्षिण अफ्रीका 156* 140 12/2 नेपाल कटुनायाके 12 जनवरी, 2000

इसके जवाब में जापान निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर 184 रन ही बना सका। इस टीम को दूसरी गेंद पर निखिल पॉल (0) के रूप में शुरुआती झटका लगा। यहां से ह्यूगो केली ने निहार परमार के साथ दूसरे विकेट के लिए 55 रन जुटाते हुए टीम को संभालने की कोशिश की। निहार 39 गेंदों में 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

केली ने टेलर वॉ के साथ चौथे विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी करते हुए टीम को शतक के पार पहुंचाया, लेकिन जीत के करीब नहीं ले जा सके। केली ने 162 गेंदों में 1 छक्के और 6 चौकों के साथ 101 रन की नाबाद पारी खेली। इनके अलावा, काजुमा काटो स्टैफोर्ड ने 19 रन, जबकि टेलर वॉ ने 18 रन बनाए। श्रीलंकाई खेमे से सेठमिका सेनेविरत्ने, जीवंत श्रीराम, विरान चामुदिथा, रसिथ निमसार, विग्नेश्वरन आकाश और चमिका हेनातिगाला ने 1-1 विकेट हासिल किया।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान