कामिंडू मेंडिस (सौजन्यः एक्स)  
क्रिकेट

टेस्ट क्रिकेट का नया किंग बनेगा श्रीलंका का ये बल्लेबाज, 8 मैचों में ही किया ये बड़ा कारनामा

न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में श्रीलंका के बल्लेबाज कामिंदु मेंडिस ने वो कर दिखाया है, जो इससे पहले किसी भी बल्लेबाज ने नहीं किया है। कामिंदु मेंडिस ने दुनिया के ऐसे पहले बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने अपने टेस्ट डेब्यू के बाद लगातार आठ मुकाबलों में आठ अर्धशतक जड़ा है। उन्होंने पाकिस्तान के सऊद शकील को पीछे छोड़ते हुए ये कारनामा किया है।

मृणाल पाठक

स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम इस समय श्रीलंका दौरे पर है। जहां दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मुकाबला श्रीलंका ने जीत लिया है। जबकि आज से सीरीज का दूसरा मैच गॉल में खेला जा रहा है। जहां श्रीलंका के स्टार खिलाड़ी कामिंदु मेंडिस ने वो कमाल किया है जो आज से पहले तक किसी बल्लेबाज ने टेस्ट क्रिकेट में नहीं किया है।

दरअसल, न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में श्रीलंका के बल्लेबाज कामिंदु मेंडिस ने वो कर दिखाया है, जो इससे पहले किसी भी बल्लेबाज ने नहीं किया है। कामिंदु मेंडिस ने दुनिया के ऐसे पहले बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने अपने टेस्ट डेब्यू के बाद लगातार आठ मुकाबलों में आठ अर्धशतक जड़ा है। उन्होंने पाकिस्तान के सऊद शकील को पीछे छोड़ते हुए ये कारनामा किया है।

टेस्ट क्रिकेट के शुरू हुए लगभग 132 साल हो गए हैं। लेकिन आज जो कारनामा कामिंदु मेंडिस ने किया है वो काबिल-ए-तारीफ है। कामिंदु मेंडिस ने टेस्ट क्रिकेट में कदम रखने के बाद से अब तक आठ टेस्ट मैच खेले हैं और सभी मुकाबलों में उन्होंने कम से कम 50 रन जरूर बनाए हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि कामिंदु मेंडिस ने अपना टेस्ट डेब्यू 2022 जुलाई में किया था। उसी मुकाबले में उन्होंने 61 रन की पारी खेली थी। उसके बाद 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ अपने दूसरे मैच में उन्होंने 102 और 164 रन बनाए थे। फिर मार्च 2024 में उन्होंने तीसरे मुकाबले में नाबाद 92 रन बनाए। ऐसे ही उनका शानदार प्रदर्शन जारी है। ऐसे में अब देखना ये होगा कि यह सिलसिला वह कब तक जारी रख पाएंगे।

गौरतलब है कि इस सूची में न्यूजीलैंड के बर्ट सुटक्लिफ, भारत के पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर, पाकिस्तान के सईद अहमद और वेस्टइंडीज के बेसिल बचर हैं। इन सभी खिलाड़ियों ने अपने-अपने डेब्यू मैच के बाद से लगातार 6 टेस्ट में 50+ रन बनाए थे।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: JPSC-JSSC मुद्दे पर छात्रों से आज दोपहर 2 बजे बातचीत करेगी झारखंड सरकार

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी