टीम इंडिया (सौजन्यः BCCI एक्स) 
क्रिकेट

इंडिया नहीं ये देश होगा चैंपियंस ट्रॉफी का हिस्सा? ICC जल्द ही ले सकता है बड़ा फैसला!

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन पाकिस्तान में होने वाला है। लेकिन इस टूर्नामेंट में भारत के खेलने पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। लेकिन अब यह भी सवाल उठने लगा है कि अगर भारत नहीं तो कौन सी टीम इसमें भाग लेगी।

मृणाल पाठक

स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: पाकिस्तान में आयोजित हो रहे चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में भारत के खेलने को लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार है। भारतीय टीम पाकिस्तान में खेलने से इनकार कर रही है तो वहीं पीसीबी भारत के मैंचों के वेन्यू पाकिस्तान से बाहर न रखने को लेकर अड़ा हुआ है। इस पर आखिरी फैसला जल्द से जल्द आईसीसी को लेना है। इस बीच क्रिकेट जगत में यह अटकलें लगनी शुरू हो चुकी हैं कि भारत इस बार चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो सकता है। ऐसे में अब ये सवाल बना हुआ है कि भारत की जगह कौन सी टीम इस टूर्नामेंट में भाग लेगी?

चैंपियंस ट्रॉफी के पहले आठ संस्करणों में वे आठ टीमें क्वालीफाई करती थीं, जो रैंकिंग में पहले आठ स्थानों पर होती थीं। लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फॉर्मेट ऐसा है कि 2023 वनडे वर्ल्ड कप की तालिका में टॉप-8 में शामिल आठ टीमें चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दावा पेश करती नजर आएंगी। इसका मतलब है कि चैंपियंस ट्रॉफी में सीधे प्रवेश पाने वाली आठ टीमों में भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के नाम शामिल हैं। भारत की जगह कौन लेगा?

चूंकि चैंपियंस ट्रॉफी की आठ टीमें विश्व कप की अंक तालिका के आधार पर तय की गई हैं। इसलिए अगर टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा नहीं लेती है तो उसकी जगह श्रीलंका को दी जाएगी। वनडे विश्व कप 2023 की अंक तालिका में श्रीलंका नौवें स्थान पर था।

वहीं इस तथ्य से इनकार नहीं किया जा सकता है कि क्रिकेट में भारतीय बाजार को देखते हुए अगर टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा नहीं लेती है तो आईसीसी को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। एक तरफ हाइब्रिड मॉडल अपनाने की बात भी चर्चा में है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भी अपनी जिद छोड़ने को तैयार नहीं है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर क्या फैसला लेती है।

Yemen War: यमन में सरकारी सेना-हूती विद्रोहियों के बीच भीषण जंग, 24 घंटे में 44 की मौत

West Bengal SIR: बंगाल में 42 चुनाव ट्रिब्यूनल गठन करने की मांग, निर्वाचन आयोग का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की

DUSU चुनाव के बाद CJP का विपक्ष पर हमला, बोले- बंटे विपक्ष का फायदा उठा रही है ABVP