-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Cooper Connolly Ruled Out Of T20 Series Against Pakistan Due To Injury
सीरीज शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम को लगा बड़ा झटका, ये धाकड़ खिलाड़ी हुआ बाहर
- Written By: मृणाल पाठक
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान को 14 नवंबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज भी खेलनी है। जिससे पहले कंगारुओं को बड़ा झटका लगा है, कंगारू टीम के स्टार ऑलराउंडर कूपर कोनोली चोटिल हो गए हैं।

कूपर कोनोली (सौजन्यः सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: ऑस्ट्रेलिया धरती पर पाकिस्तान की करिशमाई जीत से कंगारु टीम भी काफी परेशान है, क्योंकि पाकिस्तान ने वो कर दिखाया है जिसकी शायद ही ऑस्ट्रेलिया ने कल्पना भी की होगी। लेकिन इस करारी हार के बाद अब ऑस्ट्रेलिया को एक और बड़ा झटका लगा है। उनका धाकड़ खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ ही शुरू होने वाली टी20 सीरीज से पहले चोटिल हो गया है और पूरी सीरीज से बाहर हो गया है।
दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान को 14 नवंबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज भी खेलनी है। जिससे पहले कंगारुओं को बड़ा झटका लगा है, कंगारू टीम के स्टार ऑलराउंडर कूपर कोनोली चोटिल हो गए हैं। जिसकी वजह से अब वह टी20 का एक भी मैच नहीं खेल पाएंगे। वह पूरी सीरीज से ही बाहर हो गए हैं।
यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया में हारिस रऊफ का ऐतिहासिक कारनामा, ODI में 22 साल बाद किया ये करिश्मा
सम्बंधित ख़बरें
Intimate Hygiene: महिलाओं को भूलकर भी नहीं करनी चाहिए ये गलतियां, बढ़ सकता है UTI का खतरा
सांसद निलेश लंके का ओरिजीनल ऑपरेशन टाइगर! गले में पट्टा बांधकर खूंखार बाघ को घुमाते दिखे सांसद, देखें VIDEO
करिश्मा कपूर ने ठुकराया था ‘पहचान’ का रोल, तब मधु को मिला मौका, एक्ट्रेस ने सालों बाद किया बड़ा खुलासा
सोलापुर में दिल दहला देने वाली वारदात, प्रेम विवाह से नाराज युवक ने प्रेमिका के पति की ली जान
ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मैच पर्थ में खेला गया, जहां कूपर कोनोली के बाएं हाथ में चोट लग गई। ऑस्ट्रेलियाई पारी के 17वें ओवर में जब कोनोली मोहम्मद हसनैन की गेंद का सामना कर रहे थे, तो पुल शॉट खेलने की कोशिश में गेंद उनके दस्तानों पर लगी, जिसके बाद उन्होंने अगली गेंद भी खेली लेकिन जब उन्हें काफी दर्द महसूस हुआ। जिसके बाद मैदान पर फिजियो को बुलाया गया। कूपर कोनोली जब मैदान से बाहर गए तो उन्हें तुरंत स्कैन के लिए ले जाया गया, जहां पता चला कि उनके बाएं हाथ में फ्रैक्चर है।
जिसके बाद कूपर कोनोली की चोट को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जानकारी देते हुए बताया है कि वह पाकिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाली टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। जल्द ही उनके रिप्लेसमेंट की घोषणा की जाएगी। वहीं कूपर कोनोली की इस चोट को लेकर पार्थ स्कॉर्चर्स की टीम भी अपनी नजरें बनाए रखी है, क्योंकि 15 दिसंबर से बिग बैश लीग शुरू होने वाला है। ऐसे में अब तक यह तय नहीं हुऐ है कि उन्हें फिट होने में कितनी समय लगेगा।
यह भी पढ़ें- शाहीन को कराहते देखकर रंजिशें भूल गए बाबर आजम, मैदान पर फिजियो बन बैठे बॉबी, देखिए वीडियो
ज्ञात हो कि मोहम्मद रिजवान की कप्तानी में पाकिस्तान की टीम संभलती हुई नजर आ रही है। रिजवान की कप्तानी में पाकिस्तान ने कंगारुओं को हराकर इतिहास रच दिया है। टीम ने 2-1 से वनडे सीरीज अपने नाम कर बड़ा कारनामा किया है। पाक टीम ने 22 साल बाद ऑस्ट्रेलियाई धरती पर सीरीज जीती है। इससे पहले उसने 2002 में यह कारनामा किया था।
Cooper connolly ruled out of t20 series against pakistan due to injury
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Intimate Hygiene: महिलाओं को भूलकर भी नहीं करनी चाहिए ये गलतियां, बढ़ सकता है UTI का खतरा
Jun 21, 2026 | 03:35 PMसांसद निलेश लंके का ओरिजीनल ऑपरेशन टाइगर! गले में पट्टा बांधकर खूंखार बाघ को घुमाते दिखे सांसद, देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 03:34 PMकरिश्मा कपूर ने ठुकराया था ‘पहचान’ का रोल, तब मधु को मिला मौका, एक्ट्रेस ने सालों बाद किया बड़ा खुलासा
Jun 21, 2026 | 03:29 PMसोलापुर में दिल दहला देने वाली वारदात, प्रेम विवाह से नाराज युवक ने प्रेमिका के पति की ली जान
Jun 21, 2026 | 03:27 PMपुणे मनपा का बड़ा खेल, नाला सफाई के नाम पर 6 साल में फूंक दिए 164 करोड़, फिर भी पहली ही बारिश में डूबा शहर
Jun 21, 2026 | 03:24 PMनागपुर में बिजनेस इन्वेस्टमेंट के नाम पर 2.51 करोड़ की धोखाधड़ी; SC के आदेश के बाद पिता-पुत्र पर FIR दर्ज
Jun 21, 2026 | 03:20 PMपुणे में ‘लेक लाडकी’ योजना के लाभार्थियों में 59% की भारी गिरावट, जागरूकता की कमी से टूटने लगा बेटियों का सपना
Jun 21, 2026 | 03:05 PMवीडियो गैलरी

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ देश, पीएम मोदी-शाह-एस जयशंकर समेत दिग्गज नेताओं ने किया योग- VIDEO
Jun 21, 2026 | 02:40 PM
कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM










