कोलंबो: श्रीलंका टीम जल्द ही इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली है। दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज के लिए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने ऐलान किया है कि पूर्व इंग्लिश बैटर इयान बेल श्रीलंका टीम के नए बैटिंग कोच होंगे, जो सीरीज खत्म होने तक टीम के साथ रहेंगे। वह 16 अगस्त को टीम के साथ जुड़ेंगे।
यह टेस्ट सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से दोनों टीमों के लिए काफी अहम है। श्रीलंका 50 अंक के साथ डब्ल्यूटीसी स्टैंडिंग में चौथे स्थान पर है, जबकि इंग्लैंड 36.54 अंक के साथ छठे नंबर पर है। ऐसे में इंग्लैंड की टीम इस सीरीज को जीतकर अपनी स्थिति को ठिक करना चाहेगी।
श्रीलंकाई टीम इस टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली है। यह सीरीज 21 अगस्त से शुरू होने वाला है। दोनों टीमों के बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। पहला मुकाबला 21 से 25 अगस्त तक मैनचेस्टर में खेला जाना
है। यह सीरीज काफी रोमांचक हो सकती है।
जानकारी के लिए बता दें कि इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज इयान बेल अपने समय में काफी शानदार खिलाड़ी हुआ करते थे। उन्होंने अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर की बार अपनी टीम को जीत दिलाई है। उन्होंने अपने करियर में 118 टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने 42.69 की औसत से 7727 रन बनाए हैं। बेल ने 22 टेस्ट शतक भी जड़े हैं।
ज्ञात हो कि श्रीलंकाई टीम ने जुलाई और अगस्त में भारतीय टीम की मेजबानी की थी। जहां टी20 सीरीज में भारत ने सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में जीत हासिल की थी। लेकिन मेजबान टीम ने वनडे मुकाबले में भारत को हरा दिया था। कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली की मौजूदगी में भारतीय टीम को वनडे सीरीज में 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था। श्रीलंका ने 27 साल बाद भारत के खिलाफ वनडे सीरीज जीती है।